Logo
Dhurandhar 2 BO Collection: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने सिर्फ 3 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर शाहरूख और आमिर की फिल्मों को पछाड़ा दिया है।

Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: रणवीर सिंह की एक्शन-थ्रिलर धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनकर छा गई है। रिलीज के महज तीन दिनों में फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

शानदार ओपनिंग

फिल्म ने रिलीज से पहले पेड प्रिव्यूज में ही 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। 19 मार्च को रिलीज के पहले दिन इसने 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है। दूसरे दिन यानी 20 मार्च को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई और इसने 80.72 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसके बावजूद दो दिन में फिल्म ने 226.27 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

यह भी पढ़े - 'धुरंधर 2' को 'प्रोपेगेंडा' कहे जाने के बीच राकेश बेदी ने कंगना रनौत पर कसा तंज, बोले- 'इमरजेंसी 2 दिन भी नहीं चली'

तीसरे दिन जबरदस्त उछाल

तीसरे दिन फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ी और 113 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। इसी के साथ फिल्म का 3 दिन का कुल नेट कलेक्शन 339.27 करोड़ रुपये पहुंच गया।

वर्ल्डवाइड 500 करोड़ क्लब में एंट्री

फिल्म ने वैश्विक स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। महज तीन दिनों में इसने भारत में 404.54 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया, जबकि ओवरसीज से 96.50 करोड़ की कमाई हुई। इस तरह कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 501.04 करोड़ तक पहुच गया। यानी धुरंधर 2 ने सिर्फ तीन दिनों में ही 500 करोड़ क्लब में शानदार एंट्री कर ली है।

यह भी पढ़े - 'बड़े साहब' बनने में लगे 9 घंटे, 'धुरंधर 2' के इस किरदार ने उड़ा दिए सबके होश, रणवीर भी बोल पड़े 'ब्रिलियंट'!

कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड टूटे

तीसरे दिन की कमाई के मामले में इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। पहले शनिवार के हिंदी कलेक्शन में इसने जवान, KGF 2, बाहुबली 2 और दंगल जैसी सुपरहिट फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। इतना ही नहीं, यह अपने पहले पार्ट धुरंधर से भी काफी आगे निकल चुकी है।

रणवीर सिंह बने बॉक्स ऑफिस के 'धुरंधर'

Dhurandhar Collection Day 1
Dhurandhar Collection Day 3

फिल्म में रणवीर सिंह का दमदार एक्शन अवतार दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। उनकी परफॉर्मेंस को लेकर काफी तारीफ हो रही है और यही फिल्म की सफलता की सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है। धुरंधर 2 ने सिर्फ 3 दिनों में साबित कर दिया है कि यह साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बनने वाली है। आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन और भी नए रिकॉर्ड बना सकते हैं।

यह भी पढ़े - मनीष मल्होत्रा ​​की मां की प्रार्थना सभा: विक्की कौशल-अजय देवगन, राधिका मर्चेंट ने दी भावुक श्रद्धांजलि; Video

7