Anupam Kher: अनुपम खेर ने धुरंधर 2 को लेकर रिएक्ट किया है। फिल्म रिलीज होते ही जहां एक तरफ इसे खूब प्यार मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा फिल्म भी बता रहे हैं। इस मुद्दे पर अब अनुपम खेर ने खुलकर अपनी राय रखी है।
फिल्म को बताया शानदार अनुभव
अनुपम खेर ने फिल्म की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक अनुभव है। उनके मुताबिक, फिल्म का निर्देशन, कहानी, डायलॉग और कास्टिंग सब कुछ बेहद शानदार है। उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर को ‘रॉकस्टार’ तक कहा।
यह भी पढ़े - Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: रणवीर सिंह की धुरंधर- द रिवेंज ने रचा इतिहास; 3 दिन में 500 करोड़ पार!
प्रोपेगेंडा कहने वालों पर साधा निशाना
फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर अनुपम खेर ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को फिल्म समझने की जरूरत है। उन्होंने द कश्मीर फाइल्स का जिक्र करते हुए कहा कि उसे भी प्रोपेगेंडा कहा गया था, जो गलत था। उनका मानना है कि अगर किसी को ऐसी फिल्में पसंद नहीं हैं, तो खुद बनाकर दिखाएं।
रणवीर सिंह की एक्टिंग की तारीफ
फिल्म में रणवीर सिंह के अभिनय की भी खूब सराहना हो रही है। खासकर उनके इमोशनल सीन्स ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है। फिल्म में अंडरवर्ल्ड और असली घटनाओं से प्रेरित किरदार भी लोगों को पसंद आ रहे हैं।
यह भी पढ़े - 'बड़े साहब' बनने में लगे 9 घंटे, 'धुरंधर 2' के इस किरदार ने उड़ा दिए सबके होश, रणवीर भी बोल पड़े 'ब्रिलियंट'!
बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई
‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये कमाए, दूसरे दिन 80.72 करोड़ और तीसरे दिन 113 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ भारत में इसका कुल कलेक्शन 339.27 करोड़ रुपये हो गया है।
500 करोड़ क्लब में एंट्री

फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 501 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। खास बात यह है कि तीसरे दिन ही फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली और अब तेजी से नए रिकॉर्ड बना रही है।
यह भी पढ़े - 'धुरंधर 2' का तूफान! 2 दिन में ₹300 करोड़ पार, रणवीर सिंह ने तोड़े सारे रिकॉर्ड









