Celebrity Eid Celebration 2026: देशभर में ईद-उल-फितर 2026 का जश्न धूमधाम से मनाया गया। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड और टीवी सितारों ने भी इस खास मौके को बेहद खूबसूरत अंदाज में सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर सेलेब्स की तस्वीरें और वीडियो छाए हुए हैं, जिनमें उनका ट्रेडिशनल लुक और ईद की खुशी साफ झलक रही हैं।
सलमान खान ने फैंस को किया ग्रीट
#WATCH | Mumbai: Actor Salman Khan greets his fans who gathered outside his residence to catch a glimpse of him on Eid. pic.twitter.com/z9UyuVcfrH
— ANI (@ANI) March 21, 2026
हर साल की तरह इस बार भी सलमान खान ने अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी में आकर फैंस को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान उनके पिता सलीम खान और परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आए। फैंस के लिए यह पल बेहद खास रहा।
सोनाक्षी-जहीर की रोमांटिक झलक
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पति जहीर इकबाल के साथ ईद मनाई। उन्होंने साड़ी में अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, वहीं जहीर कुर्ते में नजर आए। कपल की केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया।
सारा अली खान का फैमिली टाइम
सारा अली खान ने अपनी बुआ सोहा अली खान और कजिन इनाया के साथ ईद सेलिब्रेट की। इसके अलावा उन्होंने भाई इब्राहिम अली खान के साथ भी प्यारी सेल्फी शेयर की।
हिना खान का एलिगेंट लुक
हिना खान ने ईद पर ग्रीन सूट पहनकर अपना खूबसूरत अंदाज दिखाया। उनका ये एलिगेंट लुक फैंस को बेहद पसंद आया और सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हुई।
दीपिका कक्कड़ का रोमांटिक सेलिब्रेशन
दीपिका कक्कड़ ने पति शोएब इब्राहिम के साथ ईद मनाई। दोनों ने ट्रेडिशनल आउटफिट में रोमांटिक पोज देते हुए तस्वीरें शेयर की, जो फैंस को काफी पसंद आई।
फैमिली संग सेलेब्स का जश्न
हुमा कुरैशी और अंकिता लोखंडे जैसे सितारों ने भी परिवार के साथ ईद मनाई। सभी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर फैंस को प्यार, शांति और खुशियों का संदेश दिया।
शाहरुख खान का खास संदेश
शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को ईद की मुबारकबाद दी। उनका यह मैसेज फैंस के लिए किसी ईदी से कम नहीं रहा।
यह भी पढ़े - ‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा कहने वालों पर बरसे अनुपम खेर; बोले - अगर आपसे बर्दाश्त नहीं होता तो…









