Manish Malhotra: मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां सुधर्शन मल्होत्रा के निधन के बाद बॉलीवुड में शोक का माहौल है। 93 वर्ष की उम्र में उनका 19 मार्च 2026 को निधन हुआ था। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए शनिवार को मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में प्रेयर मीट आयोजित की गई, जहां फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
प्रेयर मीट में पहुंचे कई सितारे
इस प्रार्थना सभा में अजय देवगन, विक्की कौशल, सारा अली खान, काजोल, बॉबी देओल और ट्विंकल खन्ना सहित कई सेलेब्स नजर आए।
शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी इस प्रार्थना सभा में शामिल हुईं।
प्रेयर मीट में उर्मिला मातोंडकर, गौहर खान और अंबानी परिवार की बहू राधिका मर्चेंट भी शामिल हुईं।
अंतिम संस्कार में भी उमड़ी थी भीड़
इससे पहले अंतिम संस्कार के दौरान भी कई बॉलीवुड सितारे श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। करण जौहर, रकुल प्रीत सिंह, समेत कई कलाकार श्मशान घाट पर नजर आए थे।
निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड के कई सितारे मनीष मल्होत्रा के घर भी पहुंचे थे। ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और अर्जुन कपूर समेत कई हस्तियों ने उन्हें ढांढस बंधाया।
मां के बेहद करीब थे मनीष
मनीष मल्होत्रा अपनी मां के काफी करीब थे और उन्हें अपनी प्रेरणा मानते थे। मां के निधन के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “लव एंड मिस यू फॉरएवर।”









