Logo
Delhi Electricity Rates: दिल्ली में बिजली की कीमत में अगले महीने से सरकार बढ़ोतरी कर देगी, लेकिन उपभोक्ता की जेब पर इसका ज्यादा असर ना हो, इसके लिए सरकार ने योजना भी बनाई है।

Delhi Electricity Rates: दिल्लीवासियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि राजधानी में अगले महीने यानी अप्रैल से बिजली की कीमत में बढ़ोतरी  होने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली के लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी।

इसके अलावा दिल्ली सरकार 3 बिजली वितरण कंपनियों को 38,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के पेंडिग भुगतान करने की तैयारी में लगी हुई है, जिसकी वजह से बिजली की कीमत बढ़ने की संभावना है। ऐसा भी सामने आया है कि सरकार उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए बिजली दरों में होने वाली बढ़ोतरी पर  सब्सिडी देने का प्लान बना रही है। 

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था निर्देश

सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछले साल यानी 2025 अगस्त में निर्देश दिया था कि दिल्ली की 3 प्राइवेट वितरण कंपनियों BRPL, BYPL और TPDDL को 7 साल के भीतर 27,200 करोड़ रुपये की वहन लागत समेत नियामक परिसंपत्तियों का भुगतान किया जाए। नियामक परिसंपत्तियां वे लागतें हैं जिनकी भविष्य में वसूली होने की उम्मीद है।

जब आम आदमी पार्टी की सरकार थी, तो उस दौरान एक दशक तक बिजली की कीमतों को बढ़ाया नहीं गया, जिसकी वजह से नियामक परिसंपत्तियां तेजी से बढ़ती रहीं और कंपनियों का बकाया 38,000 करोड़ रुपये से ज्यादा तक पहुंच गया। अब ऐसे में बकाया भुगतान करने के लिए बिजली की कीमतें भी बढ़ गई है।

उपभोक्ता को सब्सिडी भी मिलेगी  

दिल्ली सरकार का कहना है कि बिजली की कीमत में बढ़ोतरी का बोझ सीधे उपभोक्ता पर नहीं डाला जाएगा, क्योंकि सरकार दरों में बढ़ोतरी पर सब्सिडी देने की योजना भी बना रही है। लेकिन अब तक सब्सिडी की मात्रा और दायरा तय नहीं किया गया है, हालांकि अप्रैल से नई दरें लागू होने से पहले इस पर फाइनल फैसला आने की संभावना है। 

7