Logo
Atishi PC: आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों को परेशान करने के लिए हरियाणा में यमुना के पानी को रोका जा रहा है।

Atishi on BJP: दिल्ली और हरियाणा में लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। इस बीच दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने दावा किया है कि बीजेपी दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले नई साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में यमुना के पानी को रोका जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने स्वाति मालीवाल के मामले पर भी बयान दिया है।

'बीजेपी रच रही नई साजिश'

आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर आरोप लगाया है कि दिल्ली की जनता को परेशान करने के लिए बीजेपी नई साजिश रच रही है। हरियाणा में यमुना के पानी को रोका जा रहा है। चुनाव से पहले दिल्ली वालों को परेशान और सरकार को बदनाम करने के लिए हरियाणा, दिल्ली का पानी रोकने में लगा है। आतिशी ने कहा कि 25 मई को दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। वोटिंग से पहले भाजपा ने आप को निशाना बनाने और दिल्ली की जनता को परेशान करने की नई साजिश रची है।

कुछ दिनों से मिल रही पानी कमी की शिकायतें

भाजपा अपनी हरियाणा सरकार के जरिए यमुना का पानी रोक रही है। जिससे दिल्ली के लोगों को परेशान करने और वहां जल संकट पैदा करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। आतिशी ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा सरकार के माध्यम से दिल्ली के पानी को रोक लिया है। पिछले कुछ दिनों से पानी की कमी की शिकायतें आ रही हैं। ऐसी जगहों से भी समस्या आई, जहां पानी की प्रॉब्लम कभी नहीं रही।

ये भी पढ़ें:- स्वाति मालीवाल का बड़ा दावा, बोलीं- इंसाफ मिलने तक लडूंगी स्वाभिमान की लड़ाई

स्वाति मालीवाल पर भी दिया बयान 

वजीराबाद में 675 फुट पानी होता है। जब कम होता है, तो 672 फुट तक चला जाता है। यमुना का पानी हरियाणा सरकार द्वारा साजिशन रोका जा रहा है। 11 मई से हर रोज़ यमुना जी का जल स्तर लगातार नीचे आ रहा है। इस साजिश से निपटने के लिए हमने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली जल बोर्ड को इसके लिए निर्देश दे दिए गए हैं।

पानी के टैंकरों की संख्या बढ़ाने को कह दिया गया है और बोरवेल के चलने का समय भी बढ़ा दिया गया है। हम इस मामले में हरियाणा सरकार से भी बात कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाखिल करेंगे। वहीं, स्वाति मालीवाल का जिक्र करते हुए आतिशी ने कहा कि भाजपा ने केजरीवाल को फंसाने के लिए स्वाति मालीवाल का इस्तेमाल किया।

5379487