Live Delhi News Today 6 June 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग ख़बरें, एक नजर में पढ़ें

Delhi Breaking News Live Updates Today, 6 June: दिल्ली-एनसीआर में क्राइम, राजनीति, मेट्रो, फ्लाईओवर समेत तमाम खबरें आती हैं। इसके लिए आपको अलग-अलग जगहों पर नहीं जाना होगा। यहां हम आपको दिल्ली-एनसीआर में घटित होने वाली बड़ी घटनाओं का लाइव अपडेट दे रहे हैं। ताजा खबरें जानने के लिए पेज में नीचे की तरफ रुख करें।
Live Updates
- 6 Jun 2025 6:54 PM
नोएडा में तेजी से फैल रहा कोरोना
नोएडा में कोरोना का मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में शहर के अंदर कोरोना के 32 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद नोएडा में कुल कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या 190 पहुंच गई है।
- 6 Jun 2025 5:45 PM
CM रेखा गुप्ता को जान से मारने की मिली धमकी
गुरुवार की देर रात को दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली। गाजियाबाद पुलिस की PCR पर एक शख्स ने कॉल कर CM रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...
- 6 Jun 2025 5:02 PM
साइबर ठगों ने रिटायर्ड इंजीनियर से लाखों ठगे
गाजियाबाद के एक रिटायर्ड बुजुर्ग इंजीनियर को साइबर ठगों ने लाखों का चूना लगा दिया। पीड़ित ने गाजियाबाद साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जानिए क्या है पूरा मामला
- 6 Jun 2025 4:14 PM
इंडिया गेट होगा जाम फ्री
दिल्ली के इंडिया गेट के पास जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत पुलिस ने जाम खत्म करने के लिए 5 सुझाव दिए हैं। पूरी खबर के लिए क्लिक करें
- 6 Jun 2025 3:34 PM
गाजियाबाद में जमानत गैंग का पर्दाफाश
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो हजारों रुपये लेकर अपराधियों को जमानत दिलाता था। विस्तार से पढ़ें, इसमें कौन पकड़ाया, कितना लेते थे पैसा?
- 6 Jun 2025 3:27 PM
दिल्ली: बकरीद को लेकर स्पेशल एडवाइजरी
दिल्ली सरकार की ओर से बकरीद को लेकर स्पेशल एडवाइजरी जारी की गई है। कुछ जानवरों की कुर्बानी पर लगाई रोक। अगर कोई ऐसा करता है, तो इसे अपराध माना जाएगा। डिटेल के साथ पढ़ें खबर
- 6 Jun 2025 2:34 PM
गुरुग्राम में कई भूमाफिया पर एक्शन
गुरुग्राम में कई अवैध कॉलोनियां तोड़ दी गई हैं, वहीं लैंड माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी जा रही है। DTPE ऑफिस ने पुलिस से 70 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। पढ़ें पूरा डिटेल
- 6 Jun 2025 1:31 PM
नोएडा-अलीगढ़ एक्सप्रेसवे
यीडा ने ग्रेटर नोएडा से अलीगढ़ के बीच एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी तेज की। जल्द जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू होगी। जानिए इससे कितने गांवों को होगा फायदा
- 6 Jun 2025 12:20 PM
गाजियाबाद में मॉर्निंग वॉक पर निकले 2 लोगों की मौत
गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। राजनगर एक्सटेंशन के रोटरी क्लब चौराहे पर मॉर्निंग वॉक कर रहे दो लोगों को किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। पढ़ें पूरी खबर
- 6 Jun 2025 11:25 AM
आईटीओ की रेवेन्यू बिल्डिंग में आग
दिल्ली आईटीओ के रेवेन्यू बिल्डिंग ऑफिस के कमरा नंबर 238 में आग लग गई। फायर सर्विस को सुबह 9.57 बजे सूचना मिली और 10 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, दमकल की 6 गाड़ियों ने आग बुझा दी।
