Delhi Live News Today 4 August 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग ख़बरें 'एक नजर' में पढ़ें

दिल्ली-एनसीआऱ की ताजा खबरें।
Delhi Live News Today 4 August 2025: दिल्ली में राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी खबरें आपको एक क्लिक में यहां मिल जाएंगी। इसके अलावा गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। यहां आपको हेल्थ, क्राइम, अस्पताल, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, पर्यटन स्थल आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में पढ़ सकते हैं। 'खबर एक नजर' का ये सिलसिला शुरू करने के लिए नीचे की तरफ से स्क्रॉल करें।
Live Updates
- 4 Aug 2025 5:38 PM
सत्येंद्र जैन को दिल्ली कोर्ट से राहत, PWD भर्ती में भ्रष्टाचार का मामला
आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने PWD में भर्ती से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में क्लीनचिट दे दी है। कोर्ट ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए फिलहाल मामले को भी बंद कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर
- 4 Aug 2025 4:06 PM
सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को फटकार लगाते हुए 2022 में दिए गए उनके बयान को गलत बताया। कोर्ट ने कहा कि अगर आप सच्चे भारतीय होते, तो ऐसा नहीं कहते। हालांकि कोर्ट ने उनके इस मामले पर स्टे लगा दिया है। जानें क्या है मामला...
- 4 Aug 2025 4:05 PM
एनिवर्सरी के एक दिन पहले महिला ने लगाई फांसी
दिल्ली में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपने पति और ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। जानें पूरा मामला...
- 4 Aug 2025 1:41 PM
दिल्ली में DTC बस ने कई वाहनों को रौंदा, एक की मौत
दिल्ली के शकरपुर इलाके में डीटीसी बस ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बस ने कई वाहनों को रौंद दिया। इस हादसे में एक ऑटो रिक्शा चालक की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर
- 4 Aug 2025 1:39 PM
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो स्टेशन के पास बनेंगे शॉपिंग मॉल
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो स्टेशन के पास शॉपिंग मॉल बनाए जाएंगे। अगले हफ्ते HSVP प्रशासक वैशाली सिंह की अध्यक्षता में इस पर बैठक होगी। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के तहत 27 स्टेशन तैयार किए जाएंगे। इस पर करीब 10288 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
- 4 Aug 2025 1:11 PM
दिल्ली पुलिस का इंस्पेक्टर और निजी स्कूल का क्लर्क रिश्वत लेते अरेस्ट
दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर सुनील जैन और एक निजी स्कूल के क्लर्क को हरियाणा की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) टीम ने रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। सोनीपत में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 30 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया। यह मामला कुल 70 लाख रुपये की रिश्वत से जुड़ा है।
- 4 Aug 2025 12:49 PM
दिल्ली में इस हफ्ते शुरू होगी फ्लैट्स की नीलामी
दिल्ली में अगले हफ्ते से डीडीए के फ्लैटों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो सकते हैं। डीडीए की ओर से प्रीमियम आवास योजना 2025 के तहत 177 फ्लैटों की ई-नीलामी की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
- 4 Aug 2025 11:57 AM
दिल्ली पुलिस पर भड़कीं ममता बनर्जी
दिल्ली पुलिस द्वारा 3 अगस्त को लिखे लेटर में बांग्ला को बांग्लादेशी भाषा लिखे जाने पर विवाद शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। जानें पूरा मामला...
- 4 Aug 2025 11:01 AM
दिल्ली: कांग्रेस सांसद से छीनी चैन
दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में तमिलनाडू भवन के सामने सोमवार सुबह तमिलनाडु की कांग्रेस सांसद आर. सुधा के साथ चेन स्नैचिंग की घटना हो गई। सुधा उस समय डीएमके सांसद रजती के साथ सैर पर निकली हुईं थी। उन्होंने मामले की शिकायत स्पीकर, गृह मंत्रालय और पुलिस को दे दी है। पढ़ें पूरी खबर
- 4 Aug 2025 10:23 AM
फर्जी राजदूत केस में STF 22 लोगों से करेगी पूछताछ
फर्जी राजदूत हर्षवर्धन जैन के मामले में STF टीम 7 राज्यों के करीब 22 लोगों से पूछताछ करेगी। इन सभी लोगों को STF की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। पढें पूरी खबर...
