Delhi Live News Today 28 August 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग ख़बरें 'एक नजर' में पढ़ें

Delhi Live News Today 28 August 2025: दिल्ली में हर दिन राजनीति, सरकारी योजनाओं, क्राइम, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी तमाम खबरें आती हैं। इसके लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जानकारी मिलती है। इस पेज पर आपको पूरे दिन की हर बड़ी और जरूरी खबर मिल जाएगी। यहां पर आप सिर्फ एक क्लिक में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। इस पेज पर आपको क्राइम, हेल्थ, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, टूरिस्ट प्लेस आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में जानकारी ले सकते हैं। आज की लेटेस्ट और जरूरी खबरें पढ़ने के लिए नीचे की ओर रुख करें।
Live Updates
- 28 Aug 2025 4:30 PM
डूसू चुनाव के लिए ABVP ने घोषित की चुनाव समिति
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2025 चुनाव (DUSU Election 2025) को लेकर चुनाव समिति की घोषणा कर दी है। अभाविप दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. तपन विहारी को समिति के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिवांगी खरवाल, मन्नू कटारिया, अश्वनी शर्मा, सार्थक शर्मा, राम कुमार, विपिन उन्नियाल, निधि त्रिपाठी और हर्ष अत्री को भी इस समिति में शामिल किया गया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
- 28 Aug 2025 4:01 PM
दिल्ली में 44 कॉलोनियां अवैध
दिल्ली के संगम विहार इलाके में घरों से पानी सड़कों पर बहता है। इसके कारण जलभराव की स्थिति हो जाती है। इसके कारण लोग काफी समय से कोशिश कर रहे थे कि सीवर लाइन बिछाई जा सके। हालांकि सीवर लाइन बिछाए जाने की कोशिशों ने बड़ा राज खोल दिया है। जानें क्या है मामला...
- 28 Aug 2025 3:59 PM
व्हाट्सएप पर बनेंगे मैरिज सर्टिफिकेट समेत कई डॉक्यूमेंट
दिल्ली सरकार नई योजना शुरू करने की तैयारी कर रही है, जिसमें लोग घर बैठे व्हाट्सएप के जरिए मैरिज सर्टिफिकेट से लेकर जाति प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज के लिए आवेदन कर सकेंगे। जानें पूरी डिटेल्स...
- 28 Aug 2025 2:20 PM
दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी के पीछे की वजह
देश की राजधानी दिल्ली से आए दिन स्कूल और कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलती रहती हैं। आज भी दिल्ली के 20 से ज्यादा कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं। हर बार की तरह दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन, इक्का-दुक्का मामले को छोड़ दिया जाए दिल्ली पुलिस धमकियां देने वालों को पकड़ना तो दूर, सुराग तक नहीं लगा पाती। आइये बताते हैं कि दिल्ली पुलिस आखिरकार इन मामलों को लेकर बेबस क्यों है। एक क्लिक कर समझें पूरी बात...
- 28 Aug 2025 2:19 PM
दिल्ली में यू-स्पेशल बस सेवा दोबारा शुरू
दिल्ली सरकार ने 30 सालों बाद यू-स्पेशल बस सर्विस को बहाल किया है। सीएम रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय खेल परिसर में स्पेशल ईवी बसों को हरी झंडी दिखाई। जानें यू-स्पेशल बसों का खासियत...
- 28 Aug 2025 2:18 PM
दिल्ली के अशोक नगर में पुलिस की मुठभेड़
दिल्ली के अशोक नगर में गुरुवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में गिरफ्तार अपराधियों की पहचान कार्तिक जाखड़ और दूसरे का नाम कविश के रूप में की गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को खुफिया जानकारी मिली थी कि ये दोनों कुख्यात आरोपी न्यू अशोक नगर में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने जाल बिछाया। पढ़ें पूरी खबर...
- 28 Aug 2025 2:17 PM
फरीदाबाद में शख्स ने दोस्त को मारी गोली
फरीदाबाद के सेक्टर-70 में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपने ही जिगरी दोस्त को गोलियों से भून दिया। गोलियों की आवाज से लोगों में हड़कंप मच गया। वारदात करने के बाद आरोपी फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात के पीछे की वजह जानकर पुलिस भी हैरान है। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...
- 28 Aug 2025 10:30 AM
गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के छात्रों को रैपिडो राइड पर 25 फीसदी की छूट
गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए खुशखबरी सामने आई है। अब गुरुग्राम यूनिवर्सिटी यानी जीयू के छात्रों के रैपिडो की बाइक राइड पर 25 फीसदी की छूट मिलेगी। दरअसल, गुरुग्राम यूनिवर्सिटी ने बुधवार को रैपिडो के साथ साझेदारी की, जिससे छात्रों को सस्ती और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। जानें पूरी खबर...
- 28 Aug 2025 9:27 AM
दिल्ली में गणपति पंडाल के पीछे हत्याकांड से मचा हड़कंप
दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर में गणेश पंडाल के पीछे एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। इसके कारण धार्मिक आयोजन को भी रद्द कर दिया गया। जानें पूरा मामला...
- 28 Aug 2025 9:26 AM
दिल्ली में यमुना ने पार किया खतरे का निशान
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर चला गया है। ऐसे में सरकार ने निचले इलाके में रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। जानें अपडेट...
