Delhi Flood: दिल्ली में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा... यमुना ने पार किया खतरे का निशान

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार।
Delhi Flood Alert: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। बुधवार (27 अगस्त) रात को यमुना नदी का जलस्तर 205.35 मीटर दर्ज किया गया। अभी भी यमुना खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। बता दें कि दिल्ली में यमुना नदी में बाढ़ के खतरे का जलस्तर 205.33 मीटर है।
ऐसे में दिल्ली सरकार यमुना नदी के किनारे और बाढ़ के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि अगले 2 दिनों में यमुना का जलस्तर और भी ज्यादा बढ़ने वाला है।
अगले 2 दिन में बढ़ेगा जलस्तर
दरअसल, हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज और वजीराबाद बैराज से भरी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है, जो तेजी से दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि अगले 2 से 3 दिनों में यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है। बैराज से छोड़े गए पानी को दिल्ली तक पहुंचने में 48 से 50 घंटे का समय लगता है।
#WATCH | Yamuna river swells and flows above the danger mark in Delhi.
— ANI (@ANI) August 28, 2025
Drone visuals from Loha Pul. pic.twitter.com/ePoDkHZY8v
बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे करीब 50 से 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा हैं। वहीं वजीराबाद से करीब 37,230 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
#WATCH | Flood relief camps have been set up by the District Magistrate (East) in the Mayur Vihar area in Delhi. pic.twitter.com/w42LEHA1RF
— ANI (@ANI) August 28, 2025
दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट
दिल्ली में यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गई है। निचले इलाके में रहने वाले लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। अगर यमुना का जलस्तर 206 मीटर तक पहुंचता है, तो लोगों को बाढ़ वाले इलाके से निकालने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने पहले से तैयारियां कर रखी है। मयूर विहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों के रहने के लिए 100 राहत शिविर बनाए गए हैं।
