Delhi Live News Today 21 July 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग ख़बरें 'एक नजर' में पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें।
Live Delhi News Today 21 July 2025: दिल्ली में राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी खबरें आपको एक क्लिक में यहां मिल जाएंगी। इसके अलावा गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। यहां आपको हेल्थ, क्राइम, अस्पताल, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, पर्यटन स्थल आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में पढ़ सकते हैं। 'खबर एक नजर' का ये सिलसिला शुरू करने के लिए नीचे की तरफ से स्क्रॉल करें।
Live Updates
- 21 July 2025 5:11 PM
ज्योति शर्मा-रितम सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने शारदा यूनिवर्सिटी की छात्रा ज्योति शर्मा और इंजीनियरिंग छात्र रितम की आत्महत्या मामले में संज्ञान लिया। पढ़ें पूरी खबर
- 21 July 2025 3:53 PM
अफसर बनकर रिश्तेदार से ठगी, महिला समेत 3 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। पढ़ें पूरी खबर
- 21 July 2025 2:15 PM
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र में पेपरलेस रहेगी कार्यवाही
दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र में पूरी तरह से पेपरलेस कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए सभी विधायकों को 21 से 23 जुलाई तक डिजिटल एप्लीकेशन की ट्रेनिंग दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
- 21 July 2025 2:14 PM
चांदनी चौक में अवैध निर्माणों पर चलेगा बुलडोजर? MCD की टीमें गठित
सुप्रीम कोर्ट के आदेश बाद एमसीडी एक्शन में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चांदनी चौक इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन लेने के लिए दिल्ली नगर निगम की टीम गठित कर दी गई हैं। ये टीमें सड़कों पर कब्जा करने वालों और अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी। पढ़ें पूरी खबर
- 21 July 2025 1:02 PM
फरीदाबाद: मजदूर की मौत मामले में कंपनी के 3 अधिकारियों पर केस
फरीदाबाद में मजदूर की मौत के मामले में कंपनी के तीन अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
- 21 July 2025 12:59 PM
दिल्ली-गुरुग्राम के बीच बनेगा नया लिंक रोड
दिल्ली और गुरुग्राम के बीच ट्रैफिक को कम करने के लिए नया लिंक रोड बनेगा। इसके अलावा केंद्र सरकार टनल प्रोजेक्ट पर भी विचार कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
- 21 July 2025 12:39 PM
गुरुग्राम में 7 साल के बच्चे की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम में 7 साल के बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर
- 21 July 2025 12:38 PM
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर आया ताजा अपडेट
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसके पूरा बनने से दिल्ली से देहरादून की दूरी सिर्फ 2.5 घंटे में पूरी की जा सकेगी। पढ़ें क्या है ताजा अपडेट
- 21 July 2025 10:40 AM
दिल्ली में कांवड़ियों को मिलेंगे ये खास गिफ्ट
दिल्ली में कांवड़ियों को खास गिफ्ट दिए जाएंगे। सीएम रेखा गुप्ता ने ऐलान किया दिल्ली में करीब 5 लाख कांवड़ियों को गंगाजल की डोलची और जूट के बैग बांटे जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
- 21 July 2025 9:24 AM
दिल्ली में इन 3 जगहों पर लगेंगे बायोगैस प्लांट
दिल्ली के डेयरी कॉलोनियों में बायोगैस-सीएनजी प्लांट लगाए जाएंगे। इनमें से एक प्लांट अगले महीने यानी अगस्त से शुरू हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
