Biogas Plant: दिल्ली में इन 3 जगहों पर लगेंगे बायोगैस प्लांट, होंगे ये फायदे

Delhi Biogas Plant
X

दिल्ली में 3 जगहों पर MCD लगाएगी बायोगैस प्लांट। 

Delhi Biogas Plant: दिल्ली के डेयरी कॉलोनियों में बायोगैस-सीएनजी प्लांट लगाए जाएंगे। इनमें से एक प्लांट अगले महीने यानी अगस्त से शुरू हो जाएगा।

Delhi Biogas Plant: राजधानी दिल्ली में कचरे की समस्या को खत्म करने के लिए नई पहल शुरू की जा रही है। दिल्ली नगर निगम की ओर से शहर की डेयरी कॉलोनियों में बायोगैस और सीएनजी प्लांट लगाए जाएंगे। MCD के मुताबिक, दिल्ली में तीन जगहों पर ये प्लांट लगाए जाएंगे। इनमें नरेला का घोघा डेयरी, नजफगढ़ के पास नंगली डेयरी और गोयला डेयरी शामिल है। इनमें से नंगली डेयरी बायोगैस प्लांट का काम 90 फीसदी पूरा हो चुका है। बताया जा रहा है कि अगस्त से इस प्लांट को शुरू भी कर दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य दो प्लांट 2026 तक बनकर तैयार होंगे।

यमुना की गंदगी रोकने में मदद

जानकारी के मुताबिक, नंगली और गोयला एरिया में करीब 1,500 डेयरियां चल रही हैं। इन डेयरियों से रोजाना बड़ी मात्रा में पशुओं का गोबर निकलता है, जो ज्यादातर नालियों से होते हुए नजफगढ़ ड्रेन में बह जाता है। नजफगढ़ ड्रेन डायरेक्ट यमुना नदी से जुड़ा हुआ है, जिसकी वजह से यह यमुना नदी को प्रदूषित करता है। ऐसे में इन इलाकों में बायोगैस प्लांट लगने से पशुओं के गोबर को वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेस किया जाएगा। इससे यमुना नदी में होने वाली गांधी पर रोक लगेगी।

रोजाना 200 तन कचरा होगा प्रोसेस

MCD अधिकारियों के मुताबिक, इस तीनों बायोगैस प्लांट बनने के बाद हर दिन लगभग 200 टन गोबर और गीले कचरे को प्रोसेस किया जा सकेगा। इनमें से हर एक बायोगैस प्लांट के निर्माण का खर्च करीब 16 करोड़ रुपये आएगा। इन प्लांटों के जरिए सीएनजी (CNG) और जैविक खाद का उत्पादन किया जाएगा।

बता दें कि नंगली डेयरी में बायोगैस प्लांट 2.73 एकड़ में बनाया जा रहा है। इसके अलावा गोयला डेयरी में 3 एकड़ से ज्यादा की जमीन और घोघा डेयरी में 2.47 एकड़ में प्लांट का निर्माण किया जा रहा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story