haribhoomi hindi news
युवक अपनी बाइक पुल में धो रहा था। इस दौरान नदी में तेज बहाव आने की वजह से बाइक के साथ बहता चला गया। हालांकि उसे बचा लिया गया है।

कुलजोत संधु/फरसगांव- छत्तीसगढ़ के कोंडागांव के फरसगांव में युवक अपनी बाइक पुल में धो रहा था। इस दौरान नदी में तेज बहाव आने की वजह से बाइक के साथ बहता चला गया। यह पूरी घटना नेशनल हाइवे 30 जुगानी के पुराने पुल की है। 

बताया जा रहा है कि, युवक रविवार शाम 4 बजे पुराने पुल में अपनी बाइक को धो रहा था। तभी पानी के तेज बहाव के कारण बाइक के साथ बह गया। हालांकि किसी तरह युवक तैरकर पेड़ के सहारे निकला तो झाड़ियों में जा फंसा। लेकिन बाइक पानी में ही डूब गई है। 

राजस्व की टीम मौके पर पहुंची 
युवक फरसगांव के जुगानी का रहने वाला है। जब वो इस मुसिबत में फंसा था, उसके कुछ देर बार पुलिस SDOP अनिल कुमार विश्वकर्मा और थाना प्रभारी नरेश साहू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान गोताखोर की टीम भी पहुंच गई थी। इतना ही नहीं बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। हालांकि झाड़ियों में फंसे युवक को बाहर निकाल लिया गया है। 

7