कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन : रायपुर के इनडोर स्टेडियम में कार्यक्रम शुरू, सीएम साय भी मौजूद.. देखिए, LIVE

CM Vishnudeo sai
X
सीएम विष्णुदेव साय
भारतीय जनता पार्टी संभागवार कार्यकर्ता सममान सममेलन आयोजित कर रहा है। आज रायपुर संभाग के कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा।

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी संभागवार कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन आयोजित कर रही है। बस्तर, दुर्ग सरगुजा में यह आयोजन संपन्न हो चुका है आज रायपुर संभाग के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन बूढ़ापारा स्थित इनडोर स्टेउियम में आयोजित है। कार्यक्रम शुरू हो चुका है। सीएम विष्णुदेव साय के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, सांसद सुनील सोनी, मंत्री टंक राम वर्मा और कई विधायक भी कार्यक्रम में शामिल हैं।

worker felicitation ceremony
कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह

हजारों की संख्या में कार्यकर्ता इनडोर स्टेडियम में उत्साह से लबरेज दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव में मिली जीत को लेकर संभाग भर के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। साथ ही लोकसभा चुनाव में सभी सीटें जीतने के लिए तन-मन से जुट जाने का आह्वान किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्जवलन के बाद रायपुर जिले के कार्यकर्ताओं ने सीएम को गज माला पहनाकर अभिनंदन किया।

देखिए कार्यक्रम LIVE : https://www.facebook.com/share/v/iTT5Sz6XbMJGbv28/?mibextid=eHce3h

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story