Logo
election banner
छत्तीसगढ़ में लगातार मौसम में बदलाव का दौर जारी है। अगले दो दिनों तक बस्तर और दुर्ग संभाग के जिलों में बारिश के आसार हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार मौसम में बदलाव का दौर जारी है। अगले दो दिनों तक बस्तर और दुर्ग संभाग के जिलों में बारिश के आसार हैं। बालोद, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा और नारायणपुर जिले में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है।  

मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और बारिश का सिस्टम बनने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश में अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री नारायणपुर जिले में रहा। वहीं अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में बदलाव के कोई आसार नहीं है। इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी। 

रायपुर में 5 डिग्री गिरा पारा

रायपुर में रविवार को बादल छाया हुआ था वहीं हल्की बारिश के कारण दिन का पारा 5 डिग्री कम रहा। वहीं आज बी बादल छाए रहेंगे। पिछले 24 घंटे में रायपुर का तापमान बढ़कर 36.2 डिग्री दर्ज किया गया। 

बिलासपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री

वहीं बिलासपुर में रविवार को दिन का पारा 9 डिग्री तक गिर गया। रविवार को यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 9 डिग्री कम रहा। वहीं रात का पारा 25.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य रहा। 

अप्रैल रहा ठंडा 

इस साल अप्रैल का महीना ठंडा रहा। बारिश और बादलों की वजह से ज्यादातर दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा। वहीं प्रदेश भर में कहीं भी लू नहीं चली। एक-दो बार तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस पहुंचा लेकिन लू चलने की स्थिति नहीं बनी। 

5379487