Logo
IT Index Fall: लगातार तीसरे दिन आईटी शेयरों में भारी गिरावट हुई, आईटी इंडेक्स 5 फीसदी तक लुढ़क गया। एआई ऑटोमेशन, कमजोर वैश्विक संकेत और रेट कट की उम्मीद घटने से दबाव बढ़ा।

IT Index Fall: आईटी सेक्टर में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। 13 फरवरी (शुक्रवार) को लगातार तीसरे कारोबारी दिन आईटी इंडेक्स में भारी गिरावट दर्ज की गई। इंडेक्स करीब 5 फीसदी तक लुढ़क गया जबकि इससे एक दिन पहले भी इसमें 5.5 फीसदी की गिरावट आई थी। 2026 में अब तक आईटी इंडेक्स करीब 17 प्रतिशत नीचे आ चुका और यह मार्च 2020 के बाद का सबसे खराब वीकली प्रदर्शन करने की ओर बढ़ रहा।

आईटी शेयरों में बिकवाली की सबसे बड़ी वजह एआई ऑटोमेशन को लेकर बढ़ती चिंताएं हैं। निवेशकों को डर है कि नई एआई तकनीक भारतीय आईटी कंपनियों के लेबर-इंटेंसिव मॉडल को प्रभावित कर सकती। इसी कारण भारी बिकवाली देखने को मिली। बाजार में आईटी सेक्टर के दिग्गज शेयर सबसे ज्यादा दबाव में रहे। टीसीएस करीब 4.88%, इंफोसिस 6.28% और एचसीएलटेक 4.66% तक टूट गए।

नेस्डैक इंडेक्स भी 2 फीसदी टूटा

वैश्विक संकेत भी कमजोर रहे। टेक्नोलॉजी शेयरों से भरे नैस्डैक इंडेक्स में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई, जिससे भारतीय आईटी शेयरों पर भी दबाव बढ़ा। अमेरिका के मजबूत रोजगार आंकड़ों के बाद निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम हो गई। दरअसल, रेट कट की उम्मीद से आईटी कंपनियों की मांग बढ़ने की संभावना रहती है लेकिन फिलहाल वह कमजोर पड़ती दिख रही।

रिलिगेयर ब्रोकिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अजीत मिश्रा के मुताबिक, तेज गिरावट ने बाजार में तेजी की धारणा को झटका दिया और निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ। 

आईटी शेयरों में गिरावट की शुरुआत 4 फरवरी से मानी जा रह, जब एंथ्रोपिक ने अपना नया एआई टूल लॉन्च किया। इससे सॉफ्टवेयर कंपनियों के भविष्य को लेकर चिंताएं बढ़ गईं। साथ ही एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखी गई क्योंकि टेक सेक्टर में मुनाफे के दबाव की आशंका बढ़ी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती लेकिन लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह गिरावट मौके भी पैदा कर सकती। हालांकि, निवेश से पहले जोखिम और बाजार के संकेतों पर नजर रखना जरूरी होगा।

(प्रियंका कुमारी)

5379487