Logo
कोण्डागांव के कोकोड़ी गांव में दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण प्लांट में देर रात ग्रामीणों ने घुसकर तोड़फोड़ की, जिसके बाद इलाके में भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

इसरार अहमद - कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में देर रात उस समय हालात बिगड़ गए जब आक्रोशित ग्रामीण मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण प्लांट में घुस गए और परिसर में मौजूद वाहनों में जमकर तोड़फोड़ कर डाली। घटना से पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया है और प्रशासन को तुरंत मोर्चा संभालना पड़ा।

ग्रामीणों का प्लांट में घुसकर हंगामा
देर रात ग्राम कोकोड़ी के ग्रामीण बड़ी संख्या में प्लांट परिसर में पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने वहां खड़ी कार, ट्रैक्टर और कई अन्य वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। अचानक हुए इस हंगामे से प्लांट में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एसपी, एसडीएम और वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। टीम ने ग्रामीणों को समझाइश देकर हालात को बिगड़ने से रोका।

तनाव के बीच भारी सुरक्षा तैनात
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियातन भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है और इलाके की निगरानी बढ़ा दी गई है।

Villagers vandalize maize processing plant
मक्का प्रसंस्करण प्लांट में तोड़फोड़ के बाद सुरक्षा बल तैनात

घटना के कारणों की जांच जारी
आक्रोशित ग्रामीणों का मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण प्लांट में घुस कर तोड़फोड़ का कारण क्या था, इसे लेकर अभी प्रशासन जांच कर रहा है।

5379487