Logo
छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार की कार्यप्रणाली में सुधार के इरादे से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार की कार्यप्रणाली में सुधार के इरादे से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। सरकार ने तय किया है कि अब मंगलवार और बुधवार को सभी राजपत्रित और अराजपत्रित अधिकारी अनिवार्य रूप से मुख्यालय कार्यालय में हाजिर रहेंगे। केवल विशेष परिस्थिति में ही इस टाइम टेबल से छूट मिलेगी। इस संबंध में राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। 

इस आदेश से सर्व संबंधितों को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्यवाही के लिए कहा गया है। इसमे शासन के समस्त विभाग, अध्यक्ष, राजस्व मंडल, छत्तीसगढ़, बिलासपुर, प्रमुख सचिव, मान. मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री सचिवालय, मंत्रालय नवा रायपुर अटल नगर, अध्यक्ष, व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, माध्यमिक शिक्षा मण्डल, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर, सचिव, राज्यपाल , सचिवालय, राजभवन, रायपुर, सचिव, छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिवालय, नवा रायपुर अटल नगर, सभी विभागाध्यक्ष, सभी संभागायुक्त, छत्तीसगढ़, सभी कलेक्टर, छत्तीसगढ़, सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, छत्तीसगढ़, रजिस्ट्रार, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर, महाधिवक्ता, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर, संचालक, शासन के विभिन्न विभाग द्वारा गठित समस्त निगम, मंडल आयोग, सहकारी संस्था,विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, मुख्य सचिव कार्यालय, मंत्रालय, आवासीय आयुक्त,  छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली, विशेष सहायक, निज सहायक, सभी मंत्री शामिल है। 


विशेष परिस्थिति में मिली छूट
सरकार ने कहा है कि अति-आवश्यक कार्य, कानून व्यवस्था, या वरिष्ठ कार्यालय द्वारा आहूत बैठकों की स्थिति में ही उक्त समय-सारणी में परिवर्तन मान्य होगा। इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार का उल्लंघन अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने निर्देश दिया है कि कार्यालयीन उपस्थिति (मंगलवार से बुधवार): राज्य के समस्त राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारी मंगलवार एवं बुधवार एवं बुधवार को अनिवार्य रूप से अपने मुख्यालय/कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस अवधि में कार्यालयीन नस्तियों ( फाइलों) का निराकरण, विभागीय समीक्षा एवं आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

गुरुवार-शुक्रवार को करेंगे ये काम
निर्देश में कहा गया है कि अधिकारियों का दौरा कार्यक्रम गुरुवार एवं शुक्रवार को रहेगा, इस दिन क्षेत्रीय निरीक्षण, निरीक्षण और अन्य बाहरी कार्यों के लिए केवल गुरुवार एवं शुक्रवार का दिन निर्धारित किया जाता है। अधिकारी अपने क्षेत्र भ्रमण का कार्यक्रम इसी अवधि में नियोजित करेंगे।

इसलिए जारी हुआ ये आदेश
सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में जारी आदेश में कहा है कि राज्य शासन के संज्ञान में आया है कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों के क्षेत्र भ्रमण एवं दौरों के कारण कार्यालयीन कार्य तथा आम जनता से भेंट के समय में अनियमितता हो रही है। इसलिए प्रशासनिक कार्यप्रणाली को सुव्यवस्थित करने एवं जनहित को सर्वोपरि रखते हुए ये निर्देश जारी किए गए हैं।
 

5379487