CG की बड़ी खबरें : 1 करोड़ की ईनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, ओपन स्कूल परीक्षा की बदली तारीखें 

cg latest news
X
आज की बड़ी खबरें
1 करोड़ की ईनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव के कारण ओपन स्कूल ने तीसरी मुख्य परीक्षा की तारीखें बदल दी हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

शुक्रवार की बड़ी खबरें

1 करोड़ की ईनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

एक करोड़ की ईनामी महिला नक्सली की गिरफ्तारी की खबर पर विराम लगा है। तीन दिनों से सोशल मीडिया पर गिरफ्तारी की खबर चल रही थी। लेकिन सच्चाई यह है कि, एक करोड़ की ईनामी नक्सली नेता और सीसी मेम्बर सुजाता उर्फ पोतुला कल्पना गिरफ्तार नहीं हुई बल्कि तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। पढ़िए पूरी खबर...

ओपन स्कूल परीक्षा की बदली तारीखें

रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव के कारण ओपन स्कूल ने तीसरी मुख्य परीक्षा की तारीखें बदल दी हैं। 10 वीं और 12 वीं की परिक्षाएं 11 नवंबर से नहीं बल्कि 14 नवंबर से शुरू होंगी। पहले 12 वीं की परीक्षा 11 नवंबर को और दसवीं की परीक्षा 13 नवंबर से होने वाली थी। पढ़िए पूरी खबर...

हथियारबंद नक्सलियों ने किया शक्ति प्रदर्शन

धुर नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर जिले से नक्सलियों ने 20 वें स्थापना वर्षगांठ मनाने का वीडियो जारी किया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि, बस्तर के किसी अनजान जगह पर सैकड़ों हथियारबंद नक्सलियों ने ग्रामीणों के साथ स्थापना वर्षगांठ मनाया। पढ़िए पूरी खबर...

बस में मिला 10 करोड़ का सोना

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार को 10 करोड़ का सोना पकड़ा गया है। भाठागांव स्थित अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में पुलिस को सोना मिला है। सोना जगदलपुर से रायपुर लाया गया था। पढ़िए पूरी खबर...

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story