Logo
Tata Motors: टाटा पंच ईवी के फेसलिफ्ट मॉडल के केबिन में कई नए टेक्नोलॉजी फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसे नए लाल रंग के विकल्प में लॉन्च किया जा सकता है।

Tata Motors: भारत की प्रमुख वाहन निर्माता टाटा मोटर्स अपनी इलेक्ट्रिक कार रेंज को लगातार मजबूत कर रही है। इसी क्रम में कंपनी जल्द ही Punch EV के फेसलिफ्ट वर्जन को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को एक बार फिर सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे इसके डिजाइन, फीचर्स और संभावित लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

टेस्टिंग के दौरान दिखा नया अवतार
हाल ही में स्पॉट की गई यूनिट से संकेत मिलते हैं कि फेसलिफ्ट मॉडल में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे नए लाल रंग के विकल्प में लॉन्च किया जा सकता है। डिजाइन काफी हद तक मौजूदा ICE वेरिएंट जैसा ही रखा जाएगा, लेकिन इसमें पतली LED DRL, रियर में कनेक्टेड टेल लाइट, शार्क फिन एंटीना, ड्यूल-टोन पेंट और नए अलॉय व्हील्स जैसे अपडेट मिल सकते हैं। इसके अलावा रियर पार्किंग सेंसर, रियर वाइपर और स्पॉइलर जैसे फीचर्स भी इसमें दिए जा सकते हैं।

इंटीरियर और एडवांस फीचर्स
फेसलिफ्ट मॉडल के केबिन में भी कई नए टेक्नोलॉजी फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, वायरलेस फोन चार्जर और 360 डिग्री कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही ऑटो-डिमिंग IRVM, एंबिएंट लाइटिंग और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी मिलने की संभावना है।

रेंज और बैटरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक फेसलिफ्ट में 25 kWh और 35 kWh बैटरी पैक के विकल्प मिल सकते हैं। इससे यह इलेक्ट्रिक एसयूवी अधिकतम 365 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम हो सकती है। मोटर में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है और मौजूदा सेटअप के साथ करीब 82 हॉर्सपावर और 114 Nm टॉर्क मिल सकता है।

लॉन्च और संभावित कीमत
कंपनी ने अभी आधिकारिक लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि इसे 20 फरवरी के आसपास पेश किया जा सकता है। फिलहाल इसका मौजूदा मॉडल 9.99 लाख से 14.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच उपलब्ध है। माना जा रहा है कि फेसलिफ्ट के बेस वेरिएंट की कीमत करीब इसी रेंज में रखी जा सकती है, जबकि टॉप वेरिएंट्स में हल्का बदलाव संभव है।

(मंजू कुमारी)

5379487