बुकिंग ओपन! 15 अप्रैल को लॉन्च होगी नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार, फैमिली के लिए दमदार ऑप्शन

04 Apr 2026

VinFast की नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV 7 भारत में 15 अप्रैल 2026 को लॉन्च होगी

इस फैमिली EV की बुकिंग 21,000 रूपये के टोकन अमाउंट के साथ शुरू हो चुकी है

लॉन्च के तुरंत बाद इसकी डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है

MPV 7 का Limo Green वर्जन खासतौर पर कमर्शियल और फ्लीट यूज के लिए होगा

इसकी लंबाई 4,740mm और व्हीलबेस 2,840mm है, जो इसे बड़ा और स्पेशियस बनाता है

7-सीटर लेआउट के साथ यह कार लंबी दूरी के लिए एक बेहतरीन “पीपल मूवर” साबित हो सकती है

MPV 7 में 201 bhp पावर और 280 Nm टॉर्क के साथ यह EV 10 सेकंड से कम में 0-100 kmph पकड़ती है

इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन, Apple CarPlay और Android Auto जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे

इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के कारण कम समय में बैटरी चार्ज करना आसान होगा

कंपनी के पास भारत में 50+ डीलरशिप और 130 से ज्यादा सर्विस वर्कशॉप मौजूद हैं