haribhoomi hindi news
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में यूएई ने कनाडा को 5 विकेट से हराया। जुनैद सिद्दीकी ने 5 विकेट लिए, जबकि आर्यांश शर्मा और शोएब खान की साझेदारी से टीम ने 150 रन का लक्ष्य हासिल किया।

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-D के 20वें मुकाबले में यूएई ने कनाडा को 5 विकेट से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। इस जीत के साथ यूएई अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कनाडा की शुरुआत खराब रही और 38 रन पर ही तीन विकेट गिर गए। इसके बाद हर्ष ठाकर और नवनीत धालीवाल ने पारी संभाली। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 47 गेंदों में 58 रन जोड़े।

कनाडा की पारी का आकर्षण 

  • हर्ष ठाकर: 41 गेंदों पर 50 रन (3 छक्के, 2 चौके)
  • नवनीत धालीवाल: 28 गेंदों पर 34 रन
  • श्रेयस मोव्वा: 21 रन

कप्तान दिलप्रीत बाजवा 11 रन ही बना सके। अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। कनाडा ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन बनाए।

जुनैद सिद्दीकी ने खोला पंजा 
यूएई की ओर से जुनैद सिद्दीकी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 35 रन देकर 5 विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा मुहम्मद जवादुल्लाह को एक सफलता मिली।

66/4 के बाद यूएई की वापसी
150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। कप्तान मुहम्मद वसीम 4 रन बनाकर आउट हुए और टीम 66 रन पर चार विकेट गंवा चुकी थी।

इसके बाद आर्यांश शर्मा और शोएब खान ने मैच पलट दिया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 42 गेंदों में 84 रन की साझेदारी हुई।

यूएई की जीत के हीरो 

  • आर्यांश शर्मा: 53 गेंदों पर नाबाद 74 रन (6 चौके, 3 छक्के)
  • शोएब खान: 29 गेंदों पर 51 रन (4 चौके, 4 छक्के)
  • जुनैद सिद्दीकी: 5 विकेट झटके

यूएई ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

कनाडा की ओर से साद बिन जफर ने 14 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि कलीम और जसरकरण सिंह को 1-1 विकेट मिला।

7