haribhoomi hindi news

LIVECSK vs PBKS Score:चेन्नई को पहला झटका, संजू सैमसन 7 रन बनाकर आउट: 48/1(4.5)

CSK vs PBKS Score:चेन्नई को पहला झटका, संजू सैमसन 7 रन बनाकर आउट: 48/1(4.5)

CSK vs PBKS Live score updates: आईपीएल 2026 के 7वें मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स की अपने घर यानी चेपॉक में पंजाब किंग्स से टक्कर हो रही। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। श्रेयस ने टॉस जीतने के बाद कहा कि विकेट फ्रेश है, और इसीलिए पहले फील्डिंग का फैसला लिया। अपनी चोट को लेकर उन्होंने कहा कि पहले से बेहतर है। पंजाब की टीम में कोई बदलाव नहीं हैं जबकि चेन्नई ने मैथ्यू शॉर्ट की जगह वीर को जगह दी है। 

सीएसके की शुरुआत हार से हुई थी। पहले मैच में चेन्नई को राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से हराया था। वहीं, पंजाब किंग्स को अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत मिली थी। 

चेन्नई सुपर किंग्स की नजर सीजन की पहली जीत पर होगी जबकि पंजाब अच्छी शुरुआत को बरकरार रखना चाहेगा। महेंद्र सिंह धोनी ने नेट प्रैक्टिस तो शुरू कर दी है लेकिन मैच फिटनेस से वो अभी दूर हैं। उनकी गैरहाजिरी में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। ऋतुराज के नाम पिछली 10 आईपीएल पारियों में 6 सिंगल डिजिट स्कोर हैं। यानी उन पर प्रदर्शन का दबाव होगा। 

19:56 PM(9 minutes ago )

चेन्नई को पहला झटका

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

टी 20 वर्ल्ड कप सुपर स्टार संजू सैमसन का आईपीएल में खराब प्रदर्शन जारी। दूसरे मैच में भी सस्ते में आउट हुए। स्कोर- 48/1(4.5)

19:08 PM(57 minutes ago )

CSK vs PBKS Live updates: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Posted by: सौरभ मिश्रा

चेन्नई सुपर किंग्स की बैटिंग-फर्स्ट XI: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद। 

पंजाब किंग्स की बॉलिंग-फर्स्ट XI: प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। 

19:04 PM(1 hour ago )

CSK vs PBKS Live updates: पंजाब किंग्स ने टॉस जीता

Posted by: सौरभ मिश्रा

पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। 

17:36 PM(2 hours ago )

CSK vs PBKS Live updates: चहल और सैमसन के बीच दिलचस्प जंग

Posted by: सौरभ मिश्रा

युजवेंद्र चहल का संजू सैमसन के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा है। उन्होंने 12 इनिंग्स में सिर्फ़ 61 रन देकर संजू  को 5 बार आउट किया है। IPL में किसी भी गेंदबाज ने उन्हें इतनी बार आउट नहीं किया।

17:34 PM(3 hours ago )

CSK vs PBKS Live updates: आईपीएल 2026 में आज चेन्नई का पंजाब से मुकाबला

Posted by: सौरभ मिश्रा

आईपीएल 2026 में शुक्रवार को पंजाब किंग्स की चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स से टक्कर है। 

7