सियार को पकड़ने टीम ने बिछाया जाल : पिंजरे में मुर्गा डालकर रखा, मुनादी कर ग्रामीणों को किया अलर्ट 

Forest department is preparing to catch the jackal
X
सियार को पकड़ने की तैयारी में वन विभाग
लोरमी के खुड़िया इलाके में सियार का आतंक जारी है। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरे में मुर्गे का चारा डालकर रखा है।

लोरमी। लोरमी के खुड़िया इलाके में सियार का आतंक जारी है। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरे में मुर्गे का चारा डालकर रखा है। सियार ने अब तक कारीडोंगरी, दरवाजा और खुड़िया इलाके में 9 लोगों को अपना शिकार बनाया है।

Achanakmar Tiger Reserve
अचानकमार टाईगर रिजर्व

मिली जानकारी के अनुसार, खुड़िया इलाके में सियार ने आतंक मचा रखा है। अब तक उसने 9 लोगों को अपना शिकार बनाया है। वन विभाग की टीम भी अलर्ट हो गई है। टीम ने मुनादी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। एसडीओ प्रशांत दशहंस सूर्यवंशी ने बताया कि, सियार रेबीज संक्रमित है। वहीं टीम उसे पकड़ने की तैयारी में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें : अमेजन और फ्लिपकार्ट ऑफिस में पुलिस की दबिश : ऑनलाइन मंगाए गए चाकुओं की जुटा रही जानकारी, कई कंपनियों से मांगा जा रहा डाटा

सियार को पकड़ने बिछाया जाल

इसके लिए टीम ने खुड़िया इलाके में पिंजरे में मुर्गे का चारा डालकर रखा है। अब देखना यह होगा कि, क्या सियार विभाग के जाल में फंसता है या नहीं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story