Logo
रायपुर जिले के विधानसभा थाना क्षेत्र में दो बाइक आपस में भीड़ गए। जिसमें पति-पत्नी समेत तीन की मौत हो गई।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सड़क हादसे की बड़ी घटना सामने आई है। जहां विधानसभा इलाके में दो बाइक आपस में भीड़ गए। इस हादसे में पति-पत्नी समेत तीन की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। 

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। जहां दो बाइक आमने-सामने भीड़ गए और बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि, यह पूरी घटना देर रात की है। इस दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। आपको बता कि, मृतकों की पहचान टेकारी निवासी भोजराज विश्वकर्मी, प्यारी बाई विश्कर्मा और मांढर निवासी सुभम यादव के रूप में हुई है। 

जशपुर के रौनी घाटी में भीषण सड़क हादसा 
वहीं जशपुर जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर बड़े हादसे की वजह बनी, जहां यात्रियों से भरी बस और कैप्सूल वाहन की जोरदार टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में करीब दो दर्जन यात्री घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। घटना के बाद एक निर्माण कंपनी के सुपरवाइजर की दबंगई और पत्रकार से बदसलूकी का मामला भी सामने आया है, जिसने पूरे घटनाक्रम को और गंभीर बना दिया है।

लगभग 50 यात्री थे सवार 
मिली जानकारी के अनुसार, बगीचा थाना क्षेत्र के रौनी घाटी के पास बगीचा से कुसमी जा रही एक यात्री बस की तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन से जबरदस्त टक्कर हो गई। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि, बस में सवार करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

आरोपी ने पुलिस को दिखाई दबंगई 
हादसे के दौरान मौके पर मौजूद JLG कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाइजर पर गंभीर आरोप लगे हैं। घटना की जानकारी जुटाने और वीडियो बनाने पहुंचे एक पत्रकार के साथ सुपरवाइजर ने अभद्रता की। पत्रकार द्वारा ड्राइवर का नाम पूछे जाने पर उसका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने पुलिस प्रशासन के साथ भी सहयोग नहीं किया और दबंगई दिखाता रहा। 

आरोपी ने पत्रकार का मोबाइल छीन कर नीचे पटका
वहीं घटना स्थल पर हादसे में शिकार हुए लोगो के परिजनों ने सुपरवाइजर का विरोध किया और उस पर कार्यवाही की मांग कर रहे है। फिलहाल, घायलों का इलाज जारी है और स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
 

5379487