Logo
Banana Pancake: बनाना पैनकेक एक टेस्टी और हेल्दी डिश है। इसे खूब खाया जाता है। घर पर इस रेसिपी को आसानी से तैयार किया जा सकता है।

Banana Pancake: सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी और झटपट बनाना चाहते हैं, तो बनाना पैनकेक एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह रेसिपी स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री या मेहनत की जरूरत नहीं होती।

पके हुए केले की मिठास और पैन में हल्का सा सुनहरा क्रिस्प टेक्सचर यही बनाना पैनकेक की खास पहचान है। इसे आप बच्चों के टिफिन, वीकेंड ब्रेकफास्ट या हेल्दी स्नैक के रूप में भी परोस सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान और परफेक्ट तरीका।

बनाना पैनकेक तैयार करने के लिए सामग्री

  • 2 पके हुए केले
  • 1 कप मैदा या गेहूं का आटा
  • 1 अंडा (वैकल्पिक)
  • 1/2 कप दूध
  • 1 बड़ा चम्मच चीनी (स्वादानुसार)
  • 1/2 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • एक चुटकी नमक
  • 1/2 छोटा चम्मच वनीला एसेंस (वैकल्पिक)
  • 1-2 बड़े चम्मच मक्खन या तेल

बनाना पैनकेक तैयार करने की विधि

बनाना पैनकेक टेस्टी और हेल्दी डिश है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पके हुए केले छीलकर एक बाउल में डालें। फोर्क की मदद से उन्हें अच्छी तरह मैश करें, ताकि कोई बड़े टुकड़े न रहें। केले जितने ज्यादा पके होंगे, पैनकेक उतने ही मीठे और सॉफ्ट बनेंगे।

अब मैश किए हुए केले में अंडा डालकर अच्छी तरह फेंट लें। अगर आप एगलेस बनाना चाहते हैं, तो अंडा छोड़ सकते हैं। इसके बाद दूध, चीनी और वनीला एसेंस मिलाएं। एक अलग बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर और नमक छान लें। 

अब सूखी सामग्री को धीरे-धीरे केले वाले मिश्रण में मिलाएं। ध्यान रखें कि बैटर ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा न हो। इसकी कंसिस्टेंसी सामान्य डोसे के बैटर जैसी होनी चाहिए।
मध्यम आंच पर एक नॉन-स्टिक पैन गरम करें। हल्का सा मक्खन या तेल लगाएं। अब एक कलछी बैटर पैन पर डालें और गोल आकार में फैलाएं।

इसे 2-3 मिनट तक पकाएं जब तक ऊपर छोटे-छोटे बुलबुले न दिखने लगें। फिर पलटकर दूसरी तरफ से भी सुनहरा होने तक पकाएं। इसी तरह बाकी पैनकेक तैयार कर लें। गरमा-गरम बनाना पैनकेक को शहद, मेपल सिरप, चॉकलेट सॉस या ताजे फलों के साथ परोसें। चाहें तो ऊपर से कटे हुए केले और ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

5379487