Logo
सीतापुर नेशनल हाईवे-43 पर ग्राम चलता के पास तेज रफ्तार बाइक और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक दो टुकड़ों में बंट गई और आग लग गई।

अनिल उपाध्याय- सीतापुर। छत्तीसगढ़ के सीतापुर नेशनल हाईवे-43 में शाम 6 से 7 बजे के बीच तेज रफ्तार बाइक और कार की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में बाइक दो टुकड़ों में बट गया और उसमें आग लग गई। इस दौरान बाइक में तीन युवक सवार थे जो दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल हो। 

वहीं कार में सवार लोगों को भी चोट लगी है। इस घटना के बाद लोगो ने आग को बुझाया और 112 के सहयोग से तीनों घायलों को हॉस्पिटल भिजवाया। हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। 

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर कार से भिड़ी
मिली जानकारी के अनुसार, घटना नेशनल हाइवे क्र-43 पर ग्राम चलता में यात्री प्रतीक्षालय के पास शाम 6 से 7 बजे के बीच की है। सीतापुर से पत्थलगांव की ओर जा रही कार क्र-CG13A H7399 जैसे ही ग्राम चलता से खड़गांव जाने वाली मार्ग की ओर मुड़ी। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर कार से जा भिड़ी।

हादसे में कार और बाइक दोनों क्षतिग्रस्त
तेज रफ्तार बाइक और कार के बीच हुई भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि, बाइक दो टुकड़ो में बट गया और उसमें आग लग गई वहीं कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के दौरान बाइक में कपिल बड़ा पिता विलियम बड़ा 19 वर्ष निवासी कतकलो, आकाश मिंज आ चंद्रिका मिंज 22 वर्ष निवासी जामपारा एवं नागेंद्र कुजूर आ रामविलास 20 वर्ष निवासी जामडीह सवार थे जो कार से टकराने के बाद सड़क पर जा गिरे।

तीन की हालत गंभीर 
इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद बाइक में लगी आग को बुझाया और तीनों घायलों को पुलिस वाहन 112 के सहयोग से हॉस्पिटल भिजवाया। हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

पुलिस मामले की जांच में जुटी
इस दुर्घटना में कार सवारों को भी चोटें आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। नेशनल हाईवे पर हुई इस दुर्घटना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार एवं बाइक जब्त कर थाने ले आई है। इस घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

5379487