पुजारी के घर डकैती : कार सवार 6 लोग क्राइम ब्रांच की टीम बताकर पेटी ले उड़े, पेटी में रखे थे 1.30 करोड़ रुपये

The box was kept here
X
यहीं रखी हुई थी पेटी
बिलासपुर जिले में बदमाशों ने पुजारी घर से एक करोड़ 30 लाख रुपए की डकैती कर ली है। बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच बताया, जिसमें 4-5 पुरुष और 2 महिलाएं भी थी।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बदमाशों ने पुजारी घर से एक करोड़ 30 लाख रुपए की डकैती कर ली है। बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच बताया, जिसमें 4-5 पुरुष और 2 महिलाएं भी थी। पहले उन्होंने पुजारी की पत्नी को पहले बंधक बनाया और फिर घर पर रखी पेटी लेकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुछ आरोपी दोपहर 12 बजे पुजारी के घर पहुंचे। इस दौरान पुजारी की पत्नी गोमती घर पर अकेली थी। पुजारी और उसकी पत्नी दोनों को नहीं पता था कि, पेटी में इतने रुपए थे। पुजारी ने बताया कि, यह पेटी उसके यजमान ने रखवाई थी. तब उन्हें बताया गया था कि इसमें कुछ दस्तावेज और पैसे हैं। लेकिन जब डकैती की खबर उसे दी गई, तब पेटी में 1 करोड़ 30 लाख रुपए होने की बात सामने आई। पूरा मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है। शिकायत पर पुलिस संदेहियों की जानकारी जुटा रही है।

Dacoits arrived in a Scorpio
स्कार्पियो में सवार होकर पहुंचे डकैत

यजमान ने रखवाई थी पेटी

पुजारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि, विद्याप्रकाश पांडेय उनका यजमान है। पारिवारिक परेशानियों के चलते विद्याप्रकाश ने उनसे पूजा-पाठ कराया था। जिसके बाद से उनके अच्छे संबंध बन गए। करीब 6 महीने पहले विद्याप्रकाश अपने बेटे, बहू और नाती को लेकर पुजारी के घर पहुंचा। उसने एक बंद पेटी दी, जिसमें ताला लगा हुआ था। उसने बताया कि वो इसे बाद में अपने घर ले जाएगा। संबंधों के चलते पुजारी ने पेटी अपने घर पर रख लिया। पुजारी ने बताया कि संबंधों के चलते उन्होंने बंद पेटी अपने पास रख लिया था। चाबी उनके चेले विद्याप्रकाश के पास ही थी। उन्होंने कभी भी पेटी में रुपए नहीं देखा था। बीच-बीच में विद्याप्रकाश उनके घर जरूर आता था। इस दौरान उसने इतनी बड़ी रकम पेटी में होने का कभी जिक्र तक नहीं किया।

सीसीटीवी कैमरे में हुई बदमाशों की कार

जिस तरह से पुजारी के घर पर डकैती हुई है और आरोपियों ने उनके घर से केवल पेटी ले गए हैं। इससे पुलिस को शक है कि कोई जानकार या फिर परिचित ने ही इस घटना को अंजाम दिया होगा। पुलिस ने जांच के लिए पुजारी के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की, तब पता चला कि, आरोपी स्कार्पियो में सवार होकर आए थे। पुलिस स्कार्पियो की जानकारी जुटाकर संदेहियों की तलाश में जुट गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story