गोपी कश्यप- नगरी। कहते हैं कि लोग चुनाव जीतने के लिए अनेकों वादे करते हैं और चुनाव जीतते ही उन वादों को भुला देते हैं लेकिन नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष पद के चुनाव में इस बार बलजीत छाबड़ा ने नगर वासियों से जिन वादों को किया था उनमे से बहुत से वादे कार्यकाल के प्रथम वर्ष में ही पूर्ण हो गए।
नगरी सहित आस पास के किसानों की सबसे पुरानी व महत्वपूर्ण मांग पुरानी बस्ती से मोदे मार्ग पर पुलिया निर्माण की। इस मांग को वर्षों से करते आ रहे किसानों के समक्ष कई जन प्रतिनिधि चुनाव जीत कर आए और वादों के झूलों में झुलाकर चले गए, लेकिन पूल निर्माण का सपना हकीकत की धरातल पर नही उतर सका।
कृषकों में हर्ष का माहौल
कहते हैं न जब किसी कार्य को पूरा करने का बीड़ा उठा लो तो वो पूरा होकर ही रहती है। वर्तमान नगर पंचायत के गठन पश्चात सबसे बड़ी मांगो में शामिल पुरानी बस्ती पुलिया निर्माण को आखिरकार अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा उपाध्यक्ष विकास बोहरा, वार्ड पार्षद शंकर देव, हरिसे साहू, असकरण पटेल सहित सभी पार्षदों के प्रयास से 3 करोड़ 31 लाख 46 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है।जिससे नगरी सहित मोदे, खम्हरिया, बिरनपुर के कृषकों में हर्ष का माहौल है। इस पुलिया निर्माण की स्वीकृति से कृषकों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने जा रही है और उनकी समस्याओं का अंत होता नजर आ रहा है।
समस्याओं से मिला छुटकारा
पुरानी बस्ती सहित बिरनपुर मोदे के कृषकों ने बताया कि, महानदी पर पुल नही होने से कृषि कार्यो में अत्यंत परेशानी होती थी। आवागमन के अभाव में कृषि कार्य प्रभावित होता था व लाखों रुपये की हानि प्रति वर्ष किसानों को होती थी। साथ ही अनेक दुर्घटनाएं घटित होती थी , जिससे अब इनको निजात मिलेगी।
मुख्यमंत्री की विकास परक सोच ने मार्ग दिखाया
महानदी पर पुरानी बस्ती मोदे मार्ग पर 3 करोड़ 31 लाख 46 हजार के पुलिया निर्माण की स्वीकृति पर नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि, नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव में यह सबसे बड़ी मांग थी जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने उपाध्यक्ष विकास बोहरा व पार्षदों के सहयोग से पूरा प्रयास किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विकास परक सोच ने मार्ग दिखाया है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किसानों के प्रति स्नेह ने तत्काल अमलीजामा पहनाया।
क्षेत्रवासियों के लिए मिली है करोड़ों की सौगात
उन्होंने ने कहा कि, जिले के चहुमुखी विकास के लिए संकल्पित पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, नगर निगम धमतरी महापौर रामु रोहरा, जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस के नेतृत्व व पूर्व विधायक द्वय पिंकी शिवराज शाह व श्रवण मरकाम के विकास परक मार्गदर्शन ने पुरानी बस्ती नगरी सहित क्षेत्र वासियों के लिए ये करोड़ों की सौगात प्राप्त हुई है। चुनाव में किये गए सभी वादों को कार्यकाल के प्रथम वर्ष में ही पूर्ण करना और उनकी टीम इस दिशा में शत प्रतिशत खरा उतर रही है। पुरानी बस्ती नगरी के महानदी पर पुलिया निर्माण की स्वीकृति ने जहां एक ओर लोगों मे हर्ष का माहौल है।
ये लोग रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में पार्षद राजा पवार देवचरण ध्रुव नरेश पटेल विनीता कोठारी चेलेश्वरी साहू अलका साव डागेश्वरी साहू अश्वनी निषाद अंबिका ध्रुव असकरण पटेल शंकरदेव हरीश साहू एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विकल गुप्ता नागेंद्र शुक्ला कमल डागा नंदकुमार यादव सहदेव राम साहू मोहन नाहटा हृदय साहू सरपंच नर्सिंग मरकाम मंडल महामंत्री रूपेंद्र साहू सहितगजानंद नाग, शंभूनाथ चिंडा,टीका राम गौर, दिनेश्वर सोम,टीकम साहू,मनोज नाग, द्वारू राम साहू,अवध राम साहू, देवेन्द्र साहू, फूलसिंह निषाद,संतोष निषाद,धीरज नाग,गोलू निषाद,हेमलाल चिंदा, निखिल सोम हेमनाथ निषाद संतोष गौर,छोटेलाल साहू, किंजल साहू , योगेश साहू और अन्य सदस्य उपस्थिति थे।










