तीज मिलन और मातृशक्ति सम्मान समारोह : सांसद चौधरी बोलीं- महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्र उत्थान में सहभागी बनें मातृशक्तियां

MPs and MLAs honouring women
X
महिलाओं को सम्मानित करते सांसद और विधायक 
राजिम में राजमाता अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं जन्मजयंती के अवसर पर तीज मिलन और मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद और स्थानीय विधायक मौजूद थे। 

श्यामकिशोर शर्मा- राजिम। छत्तीसगढ़ के राजिम के रानी श्यामकुमारी देवी धर्मशाला परिसर में पदमावती क्षेत्रीय स्त्री संघ में राजमाता अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं जन्मजयंती के अवसर पर तीज मिलन और मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद सांसद रुपकुमारी चौधरी भी शामिल हुई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजिम विधायक रोहित साहू ने की।

Women present at the event
कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद रुपकुमारी चौधरी ने उपस्थित मातृशक्तियों से महापुरूषों के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र उत्थान मे सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, यदि नारी ठान लें तो सबकुछ संभव है। नारी शक्ति कितनी महान होती है और अपने जीवन में क्या कर सकती है। यह हमें सीखना है तो इसे राजमाता अहिल्या बाई होल्कर की जीवनी से सीखा जा सकता है। जीवन में कठिनाइयां कितनी भी हों उससे कैसे निपटना है यह अहिल्या बाई होल्कर हमें बता गई हैं।

विधायक साहू बोले- महापुरुषों का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी

विधायक रोहित साहू ने कहा कि महापुरुषों का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी है। उनके जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने को और जीवन में उसे आत्मसात करने की सीख मिलती है। आज राजिम की मातृशक्तियों ने नया आयाम रचा है। नगर एवं आसपास की माताओं को तीज मिलन कार्यक्रम के रूप में एक जगह एकत्र होकर सबसे मिलने नया मंच प्रदान किया है। ऐसे कार्यक्रम निरंतर होने चाहिए जिससे हमारी बहनों को एकसाथ आने में मदद मिलेगी। पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि राष्ट्रभक्ति, त्याग और नारी-शक्ति की अप्रतिम आदर्श महारानी अहिल्याबाई होलकर जी ने देश के चारों दिशाओं में तीर्थस्थलों का जीर्णोद्धार कर हमारे सनातन गौरव को पुनर्स्थापित किया। लोककल्याण और नारी उत्थान के लिए किए गए उनके कार्य अविस्मरणीय है।

ये वरिष्ठ रहे मौजूद

कार्यक्रम के अध्यक्षता राजिम विधायक रोहित साहू, विशिष्ट अतिथि महासमुंद के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर,अनिल चंद्राकर, राहुल सेन,जिला पंचायत सदस्य मधुबाला रात्रे,भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा सहित अन्य अतिथि शामिल हुए।

इन्होंने किया भी किया संबोधित

कार्यक्रम को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा तथा नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ओमकार साहू तथा आभार प्रदर्शन भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा ने किया। इस अवसर पर आयोजक समिति की ओर से विशिष्ट कार्य करने वाली मातृशक्तियों का सम्मान भी किया गया जिसे अतिथियों ने सम्मानित किया। इस दौरान प्रमुख रूप सेप्रीति पाण्डेय, लक्ष्मी श्रीवास्तव, खुशी साहू, भारती साहू,मधु नत्थानी, देवकी साहू, मनीषा साहू, छाया राही, अनीता तम्बोली, संतोषी श्रीवास्तव, अनीता यादव सहित अनेक माताएं बहनें उपस्थित रहीं।


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story