कांग्रेस पर सांसद अग्रवाल का तंज : बोले- प्रदेश में चार- पांच कांग्रेस, उप चुनाव में होगी इनकी जमानत जब्त

Raipur MP Brijmohan Agarwal
X
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल
कांग्रेस में चल रही उठापटक पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में चार- पांच कांग्रेस है। पहले पूर्व सीएम भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव और मोहन मरकाम की कांग्रेस थी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में उपचुनाव रायपुर दक्षिण विधानसभा में होना है। जिसको लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस में चल रही उठापटक पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में चार- पांच कांग्रेस है। पहले पूर्व सीएम भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव और मोहन मरकाम की कांग्रेस थी। लेकिन अब अमितेश शुक्ल और अमरजीत भगत भी जागृत हो गए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, चरणदास महंत की एक अलग कांग्रेस चल रही है। पता नहीं प्रदेश में कितनी कांग्रेस चल रही है। देखना ये सब मिलकर भी कुछ अच्छा नहीं कर पाएंगे। क्योंकि, इनसे सिर्फ प्रदेश को नुकसान ही होगा, लाभ नहीं। कांग्रेस को BJP के प्रत्याशी का समर्थन कर देना चाहिए। जमानत जब्त कराने के लिए चुनाव लड़ने से क्या लाभ।

बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में करुंगा प्रचार

इस उपचुनाव में बृजमोहन अग्रवाल किसके साथ हैं का सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, पार्टी जिसे टिकट देगी उसका सहयोग करूंगा और उसे जिताने की कोशिश करुंगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story