रायपुर पहुंचे पायलट : दक्षिण सीट पर लेंगे चुनावी सभाएं, बोले- उप चुनाव में संदेश देना जरुरी, कांग्रेस को मिल रहा है अच्छा समर्थन

Congress Yuva Udaan Yojana in Delhi
X
दिल्ली में कांग्रेस युवा उड़ान योजना पर सचिन पायलट।
प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट चुनाव प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि, उपचुनाव के माध्यम से एक संदेश देना जरूरी है। इस उपचुनाव में सरकार पूरी ताकत से लगी हुई है। 

रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट चुनाव प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। उनके पहुंचते ही एयरपोर्ट पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर स्वागत किया गया। रायपुर दक्षिण में प्रचार को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि, उपचुनाव के माध्यम से एक संदेश देना जरूरी है। इस उपचुनाव में सरकार पूरी ताकत से लगी हुई है। नौजवानो के ऊर्जा के बल पर कांग्रेस यह उपचुनाव जीतेगी। इस चुनाव में कांग्रेस को अच्छा समर्थन मिल रहा है।

युवाओं को टिकट देने के सवाल पर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि, नई ऊर्जा और जोश के साथ नौजवानों को मौका मिलना चाहिए। कांग्रेस का पूरा संगठन यह चुनाव लड़ रहा है, विधानसभा, लोकसभा में भी युवाओं को मौका दिया गया था। कांग्रेस यह उपचुनाव जीतेगी और इस चुनाव में हमारे अच्छे परिणाम आएंगे।

बीजेपी कांग्रेस पर टिपिकल थ्योरी के तहत लांछन लगा रही है

BJP ने कांग्रेस पर लगाया अपराध की घटनाओं में संलिप्तता का आरोप लगाया है। इसको लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि, एक टिपिकल थ्योरी होती है, आप विपक्ष पर लांछन लगा दें। यह सभी हथकंडे अपनी जान बचाने के हैं, केंद्र और राज्य सरकारें BJP की हैं। तब भी कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं, यह BJP की नर्वसनेस को बताता है।

कांग्रेस एक जिम्मेदार पार्टी

BJP कांग्रेस पर धर्मांतरण का आरोप लगा रही है, इसको लेकर PCC प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि, कांग्रेस एक पुरानी पार्टी है, हम जिम्मेदारी समझते हैं। जनता के सामने हमारा काम है और जनता निर्णय लेगी। BJP यूसीसी, गौ माता, भगवान राम के नाम पर वोट मांगती है। धर्म और गौ माता की आड़ में वोट मांगने की आदत BJP की है। BJP अपने परफॉर्मेस के आधार पर वोट मांगे, जब चुनाव आते हैं तब ऐसे मुद्दों को लाने करने का काम करते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story