haribhoomi hindi news
रायपुर में पुलिस ने MDMA ड्रग्स सप्लाई करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का संचालन दिल्ली में बैठा मास्टरमाइंड महेश खड़का और कुसुम हिन्दुजा रहा था। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने सूखे नशे और सिंथेटिक ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और पुलिस की जॉइंट टीम ने MDMA ड्रग्स सप्लाई करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का संचालन दिल्ली में बैठा मास्टरमाइंड महेश खड़का और कुसुम हिन्दुजा रहा था। 

मिली जानकारी के अनुसार, ये आरोपी रेपिडो राइडरों का इस्तेमाल ड्रग्स डिलीवरी के लिए कर रहे थे। ये राइडर सूनसान स्थानों पर ड्रग्स रखकर उसकी वीडियो और लोकेशन व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों तक पहुंचाते थे, जिससे पुलिस की पकड़ से बचा जा सके। एण्टी क्राइम यूनिट को मिली गुप्त सूचना के बाद स्पेशल टीम गठित की गई। तकनीकी विश्लेषण और बैंक खातों की जांच के जरिए संदिग्ध राइडरों की पहचान कर उन पर नजर रखी गई। 29 मार्च 2026 को काशीराम नगर के पास पुलिस ने तीन राइडरों- सौरभ डोंगरे, शुभम राठौर और सौरभ यादव को एमडीएमए ड्रग्स के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। इनकी निशानदेही पर कुणाल मंगतानी को भी गिरफ्तार किया गया, जो कोरियर से ड्रग्स मंगाकर पूरे नेटवर्क को चलाता था। 

All the accused in police custody
पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी 

दोनों मास्टरमाइंडों को रायपुर ले पुलिस 
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, महेश खड़का और कुसुम हिन्दुजा दिल्ली से इस सिंडिकेट का संचालन कर रहे थे। वे कोरियर के जरिए रायपुर ड्रग्स भेजते थे। फिर यहां से रैपिडो राइडरों के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचाया जाता था। जिसके बाद पुलिस टीम दिल्ली के पंचशील विहार पहुंची और दोनों मास्टरमाइंड को ट्रेस कर रायपुर लाया और गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने नाइजीरियन नागरिकों से ड्रग्स खरीदने की बात स्वीकार की है, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी जांच शुरू कर दी गई है।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार 
गिरफ्तार आरोपियों में महेश खड़का और कुसुम हिन्दुजा मास्टरमाइंड, कुणाल मंगतानी कोरियर रिसीवर, सौरभ यादव, शुभम राठौर और सौरभ डोंगरे डिलीवरी एजेंट के रूप में कार्यरत थे। पुलिस इस नेटवर्क की अन्य कड़ियों को जोड़ने और पूरे सिंडिकेट की जड़ तक पहुंचने में जुटी हुई है।  

7