haribhoomi hindi news
Car Care Tips: कार के डैशबोर्ड, स्टीयरिंग और अन्य प्लास्टिक हिस्सों पर धूल और फिंगरप्रिंट जल्दी दिखते हैं। इन्हें साफ रखने के लिए हल्के साबुन वाले पानी या ऑल-पर्पस क्लीनर का इस्तेमाल करें।

Car Care Tips: कार का इंटीरियर साफ-सुथरा रखना सिर्फ उसकी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस और अच्छी रिसेल वैल्यू के लिए भी बेहद जरूरी है। अगर आप कुछ आसान टिप्स फॉलो करें, तो आपकी गाड़ी का केबिन हमेशा नया जैसा दिख सकता है।

रेगुलर सफाई है जरूरी
कई लोग नई कार खरीदने के बाद शुरुआत में तो सफाई का ध्यान रखते हैं, लेकिन समय के साथ यह आदत छूट जाती है। ऐसा न करें। हफ्ते या महीने में एक बार कार के इंटीरियर की सफाई जरूर करें। इसके लिए छोटे वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करें, जिससे सीट्स, फ्लोर और कार्पेट पर जमी धूल आसानी से हटाई जा सके।

सीट्स की सही देखभाल
कार की सीट्स लेदर, फैब्रिक या विनाइल की हो सकती हैं, और हर मटेरियल की देखभाल अलग तरीके से करनी होती है।

  •  लेदर सीट्स: लेदर क्लीनर और कंडीशनर का इस्तेमाल करें, जिससे उनकी चमक और सॉफ्टनेस बनी रहे।
  • फैब्रिक सीट्स: अपहोल्स्ट्री क्लीनर से दाग-धब्बों को साफ करें।

कार में ट्रैश बैग रखें
अगर कार में बच्चे सफर करते हैं, तो कचरा जल्दी जमा हो सकता है। ऐसे में एक छोटा ट्रैश बैग कार में जरूर रखें और उसे समय-समय पर खाली करते रहें। इससे केबिन हमेशा साफ रहेगा।

डैशबोर्ड और प्लास्टिक पार्ट्स की सफाई
डैशबोर्ड, स्टीयरिंग और अन्य प्लास्टिक हिस्सों पर धूल और फिंगरप्रिंट जल्दी दिखते हैं। इन्हें साफ रखने के लिए हल्के साबुन वाले पानी या ऑल-पर्पस क्लीनर का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि ज्यादा गीले कपड़े का इस्तेमाल न करें, ताकि इलेक्ट्रॉनिक्स सुरक्षित रहें।

पेट एनिमल्स के साथ सफर?
अगर आप अपने पालतू जानवरों को कार में लेकर चलते हैं, तो सीट कवर और फ्लोर मैट का इस्तेमाल करें। उनके बाल हटाने के लिए लिंट रोलर बेहद काम आता है। 

इन आसान टिप्स को अपनाकर आप अपनी कार के इंटीरियर को लंबे समय तक साफ, फ्रेश और आकर्षक बनाए रख सकते हैं।

(मंजू कुमारी)

7