haribhoomi hindi news
Car Care Tips:अगर आपकी CNG कार का माइलेज कम हो गया है या पिकअप कमजोर लग रहा है, तो इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है, क्योंकि इसके पीछे एक छोटा लेकिन अहम कारण छिपा हो सकता है।

Car Care Tips:पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से लोग CNG कारें ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है इनके माइलेज का अच्छा होना। लेकिन, इन कारों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है क्योंकि अगर आपकी CNG Car अचानक धीमी हो गई है या पिकअप अच्छा नहीं मिल रहा है तो नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

कहां आती है ज्यादा खराबी?
अक्सर लोग इंजन या किसी बड़ी खराबी के बारे में सोचकर चिंता करते हैं। लेकिन, कई बार ऐसा होता है कि समस्या एक छोटे पार्ट CNG Filter में होती है। अगर इस पर समय रहते ध्यान न दिया गया तो यह छोटी सी दिक्कत धीरे-धीरे गाड़ी को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है।

CNG फिल्टर का क्या काम है?
CNG कार में लगने वाला फिल्टर गैस में मौजूद धूल-मिट्टी या गंदगी को रोकने का काम करता है जिससे इंजन तक साफ गैस पहुंच सके। जब यह फिल्टर गंदा हो जाता है या चोक हो जाता है तो गैस सही तरह से आगे नहीं बढ़ पाती। इसका असर गाड़ी की स्पीड, पिकअप और सबसे ज्यादा माइलेज पर पड़ता है। इससे कार धीरे चलती है और कई बार तो स्टार्ट होने में भी परेशानी आती है।

CNG फिल्टर को चेक करते रहें
इसके लिए आप समय-समय पर CNG फिल्टर को चेक करते रहें और इसे चेंज कराते रहें। जानकारों के मुताबिक, हर 20 से 25 हजार किमी के बाद फिल्टर को बदल लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इंजन पर दबाव बढ़ता है और गाड़ी की रिपेयरिंग का खर्चा भी आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है।

फ्यूल लाइन में लीकेज
यह भी ध्यान देना जरूरी है कि ईंधन की पाइप (Fuel Line) में कोई दरार या लीकेज तो नहीं है। इसके अलावा, यह भी देखते रहें कि कार CNG से पेट्रोल पर आसानी से शिफ्ट हो रही है या नहीं। साथ ही, इसकी जांच करना भी बहुत जरूरी है कि Petrol और CNG दोनों टैंकों में में फ्यूल गेज सही जानकारी दे रहे हैं या नहीं।

(मंजू कुमारी)

7