haribhoomi hindi news
Crash Test: हुंडई मोटर्स ने नई वेन्यू को 65 से ज्यादा फीचर्स के साथ लॉन्च किया है, जिनमें से 33 फीचर्स सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड मिलते हैं। अब यह सेफ्टी के मामले में भी मजबूत और भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरी है।

Crash Test: कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाली हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) अब सेफ्टी के मामले में भी नए मुकाम पर पहुंच गई है। भारत NCAP क्रैश टेस्ट में इस कार और इसके स्पोर्टी वर्जन Venue N Line को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित कारों में शामिल करती है।

इस उपलब्धि को और खास बनाते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने खुद हुंडई मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO तरुण गर्ग को भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (BNCAP) का सर्टिफिकेट सौंपा। 5-स्टार रेटिंग मिलने का मतलब है कि यह SUV ड्राइवर और पैसेंजर्स दोनों के लिए उच्च स्तर की सुरक्षा प्रदान करती है।

फीचर्स से भरपूर नई Venue

  • नई Venue को 65 से ज्यादा फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है, जिनमें से 33 फीचर्स सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड मिलते हैं। इसमें डुअल 12.3-इंच डिस्प्ले सेटअप दिया गया है—एक इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए। केबिन में डार्क नेवी और डव ग्रे डुअल-टोन थीम इसे प्रीमियम फील देती है।
  • इसके अलावा, SUV में हाई-स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल किया गया है, जो इसकी बॉडी को ज्यादा मजबूत बनाता है। फीचर लिस्ट में एंबिएंट लाइटिंग, 8-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जिंग और वॉइस-इनेबल्ड स्मार्ट सनरूफ जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

डिजाइन और साइज में भी बदलाव
नई Venue अपने पुराने मॉडल के मुकाबले 48 मिमी ऊंची और 30 मिमी चौड़ी हो गई है, जिससे इसमें ज्यादा केबिन स्पेस और बेहतर रोड प्रेजेंस मिलती है। इसके एक्सटीरियर में डार्क क्रोम ग्रिल, हॉरिजॉन LED लाइट बार, क्वाड-बीम LED हेडलाइट्स और मजबूत व्हील आर्च जैसे एलिमेंट्स इसे और आकर्षक बनाते हैं।

कुल मिलाकर, नई Hyundai Venue अब सिर्फ फीचर्स ही नहीं, बल्कि सेफ्टी के मामले में भी ग्राहकों के लिए एक मजबूत और भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरी है।

(मंजू कुमारी)

7