रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जन्मदिन आज है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने अपने x अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा है कि, छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ की तरक्की को बढ़ावा देने में उनका प्रयास तारीफ़ के काबिल हैं और लोगों की ज़िंदगी पर इसका बड़ा असर पड़ रहा है। उनकी लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करता हूँ।
वहीं सीएम विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें लड्डुओं से तौला और सुबह से ही बधाइयों का दौर जारी है। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सुबह कई वरिष्ठ भाजपा नेता उनसे मिलने पहुंचे और शुभकामनाएँ दीं। जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री दोपहर में अपने गृह ग्राम बगिया (जशपुर) के लिए रवाना हुए, जहाँ उनका पारंपरिक और पारिवारिक कार्यक्रम निर्धारित है।
Warm birthday wishes to CM of Chhattisgarh, Shri Vishnu Deo Sai. His efforts to boost Chhattisgarh’s progress are admirable and are having a transformative impact on people’s lives. Praying for his long life and good health.@vishnudsai
— Narendra Modi (@narendramodi) February 21, 2026
सुबह रायपुर में शुरू हुआ बधाइयों का सिलसिला
सुबह होते ही मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइंस में बधाई देने वालों की भीड़ लग गई। भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने स्वयं पहुँचकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, भाजपा कोषाध्यक्ष राम गर्ग, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी शामिल रहे।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ढेरों बधाईयां दी है। वहीं सीएम साय अपना जन्मदिन परिवार संग मानाने गृहग्राम बगिया गए हुए हैं। @JashpurDist @RaipurDistrict #Chhattisgarh @ChhattisgarhCMO @vishnudsai #CMBirthday pic.twitter.com/vEGC2cTZff
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 21, 2026
बगिया में पारिवारिक जन्मदिन समारोह
वहीं जन्मदिन पर मुख्यमंत्री अपने गृह ग्राम जशपुर के बगिया पहुँचने वाले हैं। गृह ग्राम पहुँचने के बाद मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ सादगी और परंपरा से जन्मदिन मनाएंगे, भगवान सत्यनारायण की कथा सुनेंगे परिवार के साथ पूजा-अर्चना कर माँ का आशीर्वाद लेकर जन्मदिन का केक काटेंगे साथ ही ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करेंगे, गांव के लोगों में मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने का उत्साह साफ दिख रहा है। गृहग्राम में परिवार संग जन्मदिन मानाने के पश्चात् सीएम साय शाम को रायपुर लौटेंगे।









