पीएम श्री विद्यालय में पौधारोपण : पीएम की अपील पर लगाया एक पेड़ मां के नाम, पर्यावरण संरक्षण का पहुंचाया संदेश

RAJIM
X
शिक्षक,शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राओं ने किया पौधारोपण
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने पौधारोपण किया। इस दौरान जिले के सभापति पुष्पा गोस्वामी,सभापति पूर्णिमा चंद्राकर भी बच्चों के साथ पौधारोपण किए।

श्यामकिशोर शर्मा - राजिम। छत्तीसगढ़ के प्रयागराज कहे जाने राजिम के वार्ड क्रमांक 14 पथर्रा के पी एम श्री शासकीय प्राथमिक शाला और पूर्व माध्यमिक शाला में वृक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया। इस पर स्कूलों में पौधारोपण किया गया। सबसे पहले वृक्षों को माता का स्वरूप मानकर पूजा अर्चना किया और बड़े होते तक उनकी सुरक्षा के शपथ लिया गया।

नगर पंचायत राजिम के सभापति पूर्णिमा चंद्राकर, सभापति पुष्पा गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष अनीता यादव, ममता यादव, अन्नु पांडे शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र पाल, किसान सेवा समिति के अध्यक्ष भागवत साहू, भाजपा महिला मोर्चा और मंडल के बहनों ने उपस्थित होकर पौधारोपण किया। शिक्षक शिक्षिकाएं के साथ ही छात्र-छात्राओं ने भी पौधारोपण किया। जिसमें शिक्षक आलोक शर्मा, राधेश्याम साहू, वालिता, सुनीता, प्रेमलता, संतराम साहू, पांडे सर के अलावा जागृति महिला समूह की महिलाएं भी उपस्थित थी।

RAJIM

एक पेड़ मां के नाम के तहत हुआ पौधारोपण

इस मौके पर नगर पंचायत के सभापति पुष्पा गोस्वामी ने कहा कि, एक पेड़ मां के नाम यह शब्द ही वृक्षों की भांति विशालता का परिचायक है। एक पौधा पेड़ बनता है और उनके छांव के तले जीव जंतु सुखी का अनुभव करते हैं हम मनुष्यों के लिए यह तो वरदान है। शुद्ध और ताजी हवा, फूल, फल, छाया, लकड़िया और कई प्रकार के फायदे दे जाते हैं। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ लगाना बहुत जरूरी है। मां अपने बच्चों को संभाल कर रखती है ठीक इसी तरह से पेड़ हम सबको जीवन प्रदान करती है। इन्हें लगाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा हमें समय करनी चाहिए। अपने बच्चों को माता-पिता जैसे समय देते हैं वैसे ही पौधों को बड़े करने में समय का दान जरूरी है।

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जरूर लगाए पेड़

नगर पंचायत के सभापति पूर्णिमा चंद्राकर ने कहा कि, पेड़ पौधों के बिना मनुष्य जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। हमें सुखी रखने में इनका महत्वपूर्ण योगदान है। इन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि, आज लगातार वृक्षों की संख्या में कमी हो रही है। जिसके कारण हमें अनचाहे बीमारियों के जाल में फंसना पड़ रहा है। बड़ी-बड़ी बीमारियां मनुष्य को परेशान कर रही है इससे निजात पाने के लिए वृक्षों की अधिकता अत्यंत जरूरी है। हर गांव, शहर, गली, मोहल्ले और प्रत्येक घरों में पेड़ होना बहुत जरूरी है इससे ऑक्सीजन तो मिलेगी ही। इसके अलावा कई फायदे भी होंगे। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने भी पौधे लगाए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story