आकाश पवार- पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कवराई यादव समाज ने एक सराहनीय पहल की है। जहां ग्राम केवची निवासी ननकू यादव के आकस्मिक निधन के बाद उनका परिवार गहरे संकट में आ गया था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण दशगात्र नही करा पा रहा था। जिसे समाज ने सामाजिक एकजुटता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए परिवार की आर्थिक मदद की।
दरअसल, ग्राम केवची निवासी ननकू यादव के आकस्मिक निधन के बाद उनका परिवार गहरे संकट में आ गया था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण दशगात्र जैसे आवश्यक सामाजिक कार्य भी कर पाना मुश्किल हो रहा था। ऐसे कठिन समय में कवराई यादव समाज आगे आया और पीड़ित परिवार को न केवल आर्थिक सहायता दी, बल्कि उन्हें मानसिक संबल भी प्रदान किया।
पेंड्रा जिले में कवराई यादव समाज ने सामाजिक एकजुटता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए ग्राम केवची के एक जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए सराहनीय पहल की है। @GPM_DIST_CG #Chhattisgarh pic.twitter.com/LWUygzq1Y2
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 5, 2026
विपरीत परिस्थितियों में सामूहिक सहयोग होता है सहारा
समाज के पदाधिकारियों ने इस दौरान शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और भविष्य में भी हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि, अपनों के बिछड़ने का दुख भले ही कम नहीं किया जा सकता, लेकिन सामूहिक प्रयासों से परिवार की आर्थिक परेशानियों को कुछ हद तक जरूर कम किया जा सकता है। समाज की इस पहल ने यह साबित कर दिया कि विपरीत परिस्थितियों में सामूहिक सहयोग ही सबसे बड़ा सहारा होता है।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)










