सूरज सिन्हा- बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में पुलिस ने युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रांजल तिवारी को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि, अध्यक्ष प्रांजल तिवारी द्वारा गृह मंत्री विजय शर्मा को काला झंडा दिखाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, शहर में युवा कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई जा रही थी, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए प्रांजल तिवारी को बेमेतरा से हिरासत में लिया। वहीं अध्यक्ष प्रांजल तिवारी के समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है और वे इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बता रहे हैं। हालांकि, पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह कदम केवल सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए उठाया गया है।
बेमेतरा जिले में पुलिस ने युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रांजल तिवारी को गिरफ्तार किया है। वे गृह मंत्री विजय शर्मा को काला झंडा दिखाने की तैयारी कर रहे थे। pic.twitter.com/RWWERTe7ds
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 5, 2026
इलाके में भारी पुलिसबल तैनात
आपको गृह मंत्री विजय शर्मा के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासन पहले से ही अलर्ट पर था। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संगठन विरोध प्रदर्शन के दौरान काला झंडा दिखाकर विरोध दर्ज कराने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।










