haribhoomi hindi news
भाजपा अजा मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत राजकुमार श्रीवाने को दंतेवाड़ा जिला प्रभारी नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

दंतेवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति (अजा) मोर्चा में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए प्रदेश नेतृत्व ने राजकुमार श्रीवाने को दंतेवाड़ा जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

राजकुमार श्रीवाने लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ बना चुके हैं। उनकी कार्यशैली, संगठनात्मक क्षमता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। दंतेवाड़ा जैसे संवेदनशील और रणनीतिक दृष्टि से अहम जिले में उनकी नियुक्ति को संगठन विस्तार और मजबूती के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पार्टी ने जताया विश्वास
नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने श्रीवाने को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि, उनके नेतृत्व में अजा मोर्चा दंतेवाड़ा में नई ऊंचाइयों को छुएगा और पार्टी की नीतियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।

राजकुमार श्रीवाने ने जताया आभार
इस मौके पर राजकुमार श्रीवाने ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा दंतेवाड़ा जिले में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7