haribhoomi hindi news
राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम रविवार को फरसगांव पहुंची और शिव मंदिर में माथा टेका। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें लड्डुओं से तौला। 

कुलजोत सिंह संधु- फरसगांव। छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम रविवार को फरसगांव पहुंची और शिव मंदिर में माथा टेका। जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष रवि घोष की अगुवाई में बस्तर की लोक परम्परा मांदरी नृत्य और फूलो की वर्षा के साथ राज्य सभा सांसद फूलोदेवी नेताम का स्वागत किया। रेस्ट हाउस में सांसद फूलो देवी नेताम को लड्डू से तोला गया। भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम ने बस्तर में नक्सवाद समाप्ति पर कहा कि, केंद्र सरकार ने 31 मार्च को नक्सवादियों के समाप्ति की जो घोषणा की थी वह स्वागत योग्य है। नक्सलवाद खत्म होना चाहिए पहले बस्तर शांति मय था, वैसे ही बस्तर शान्ति मय स्तिथि आने में है। कही ना कही बीजेपी सरकार या कांग्रेस सरकार हो एक दूसरे पर दोशा रोपण के बजाय मिल जुलकर बस्तर के लोग, आदिवासी और जनता का भी पूरा सहयोग रहा, जिसके चलते आज नक्सलवाद समाप्ति की ओर है। 

एक दिन पहले धमतरी पहुंची थी फूलो देवी नेताम
उल्लेखनीय है कि, एक दिन पहले राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम धमतरी पहुंची थी।  शहर के घड़ी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और पुष्प वर्षा की। उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी गई, साथ ही महिला कांग्रेस ने कलश में धान भेंट किया। जहां उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे नक्सल मुक्त अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि नक्सलवाद खत्म होना चाहिए।

7