उमेश यादव- कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली थाना पुलिस ने सात वर्षीय बालक के मौत की गुत्थी को सुलझा लिया है। पड़ोसी युवक गलत से नियत उसे लेकर गया था। राज न खुल जाए इसलिए पत्थर से वार कर जान ले ली। फिर शव को कुए में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 7 वर्षीय आयान खुरसेंगा 2 अप्रैल की दोपहर दोस्तों के साथ नहाने तालाब गया था। उसके दोस्त तो घर लौट गए, लेकिन आयान घर नहीं पहुंचा। नशे में धुत युवक बुरी नियत से बालक को अपने साथ ले गया था। उसने मंसूबे में कामयाब नहीं होने और पोल खुलने के भय से बालक के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। उसकी मौत के बाद शव को कुएं में फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
टीआई ने दी मामले की जानकारी
इस मामले को लेकर पाली थाना प्रभारी नागेश तिवारी ने बताया कि, 7 साल के बच्चे की लाश कुएं में मिली थी। इस मामले में पुलिस जांच कर रही थी। जांच में पता चला कि पड़ोस में ही रहने वाले आरोपी युवक ने घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया है।









