रायपुर। ऑल इंडिया टेनिस संघ के मार्गदर्शन में गोंडवाना कप ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट का आगाज़ 4 अप्रैल से रायपुर इंटरनेशनल स्टेडियम, जोरा में भव्य रूप से हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट टेनिस संघ (CSTA) के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी और महासचिव गुरुचरण सिंह होरा, उपाध्यक्ष नरेश चंद्र गुप्ता, सुशील बलानी और सीनियर कोच रूपेंद्र सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए शुरुआती मुकाबलों में अपनी क्षमता का परिचय दिया और अगले दौर में जगह बनाई। खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है, जिससे प्रतियोगिता का रोमांच लगातार बढ़ रहा है।
ऑल इंडिया टेनिस संघ के मार्गदर्शन में गोंडवाना कप ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट का आगाज़ 4 अप्रैल से रायपुर इंटरनेशनल स्टेडियम, जोरा में भव्य रूप से हुआ। pic.twitter.com/iKgBKwdgSk
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 5, 2026
10 अप्रैल तक जारी रहेगा टूर्नामेंट
यह प्रतियोगिता ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (AITA) के तत्वावधान में तथा छत्तीसगढ़ स्टेट टेनिस एसोसिएशन (CSTA) द्वारा आयोजित की जा रही है। 4 अप्रैल को क्वालीफाइंग ड्रॉ के मुकाबले खेले गए, वहीं टूर्नामेंट 10 अप्रैल तक जारी रहेगा।








