आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं : परिवर्तन महिला समूह को मिली गर्ल्स कालेज में कैंटिन संचालन की जिम्मेदारी

Durg district, Ghanshyam Singh Arya Kanya Mahavidyalaya
X
परिवर्तन महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं अपना अलग पहचान बनाने में सफल हो रही है।

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय में केंटिंग का संचालन परिवर्तन महिला स्व सहायता को दिया। इसका उदघाटन 11 जुलाई को दयानंद शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष आभा रानी गुप्ता और कार्यकारी अध्यक्ष दिग्विजय सिंह गुप्ता के द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में तुलाराम शाला की प्राचार्य शिवहरे मैडम, घनश्याम आर्य कन्या महाविद्यालय के उपप्रचार्य डॉ.नीतू सिंह, धर्मपाल पब्लिक स्कूल की प्राचार्य आलिया खान, समस्त शिक्षिकाएं, प्राध्यापकऔर छात्राएं उपस्थित थी।

महिलाओं ने दयानंद शिक्षा समिति का आभार जाताया

कैंटीन की संचालक गीता राजपूत ने बताया कि, हम छात्राओं को पौष्टिक गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ देंगे। इसके साथ ही उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए अपने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को बनाए रखने का हमेशा प्रयास करेंगे। स्व सहायता समूह के इस पराक्रम से महिलाओं में सशक्तिकरण आत्मनिर्भरता के गुणों का विकास करना इसका उद्देश्य है। जिसके लिए दयानंद शिक्षा समिति के द्वारा दिए गए । स्व सहायता समूह की महिलाओं ने दयानंद शिक्षा समिति का आभार जाताया।

durga

कई तरह की प्रोडक्ट बना रही परिवर्तन समूह की महिलाएं

गीता राजपूत की नेतृत्व में महिला समूह के सदस्यो के जीवन में परिवर्तन की बयार बह रही है। इस समूह की महिलाएं कई तरह की प्रोडक्ट बना रही है। धान का दुल्हन सेट, धान का बैच, गोबर का दिया, गणवेश सिलाई, रंगोली, तिली के लड्डू , वाशिंग पावडर, हर्बल गुलाल, धूपबत्ती, फिनाइल, मौली धागा की राखी, धान की राखी, चावल की राखी, रुद्राक्ष की राखी, गोबर की राखी आदि ।

durga
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story