हाईवे पर बड़ा हादसा : पिकअप को कार ने मारी टक्कर, सवार 29 मजदूर घायल, इनमें दो की हालत गंभीर 

Major accident on highway
X
हाईवे पर बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पिकअप में सवार होकर मजदूर खेत जा रहे थे। इसी दौरान कार से पिकअप की टक्कर हो गई।

यशवंत गंजीर- कुरुद। धमतरी जिले के कुरूद में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टाटा हैरियर कार की जबरदस्त ठोकर से पिकअप सवार 29 मजदूर घायल हो गये। जिसमे 2 की हालात गंभीर है जिन्हें रायपुर रिफर किया गया है। घटना सांधा चौक बस स्टैंड से कुछ ही दूर कन्हारपुरी मोड़ के पास कुरूद में हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पेट्रोलिंग व एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना बुधवार सुबह 8 बजे की है, ग्राम बारना से 29 मजदूर बोलेरो पिकअप क्रमांक सीजी 05 एके 1905 में सवार होकर रोपा लगाने कन्हारपुरी की ओर जा रहे थे। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग में कुरुद साँधा से ही कुछ दूरी पर कन्हारपुरी मोड़ के पास पहुंची पिकअप को धमतरी से रायपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार टाटा हैरियर कार क्रमांक सीजी 24 आर 6810 ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे पिकअप में सवार 27 मजदूरों को मामूली तथा दो मजदूरों संतोष निर्मलकर, पिता गोपाल निर्मलकर 41 साल एवं मंशा साहू, पिता हीरालाल साहू 50 साल गम्भीर रुप से घायल हो गये।

घटनास्थल पर मच गई चीख-पुकार

मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़े आए। थोड़ी देर बाद हाइवे पेट्रोलिंग टीम भी पहुंची और घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहीं दोनो गम्भीर रूप से घायल मजदूरों को मेकाहारा रिफर किया गया है। अन्य मजदूरों को जिन्हें मामूली चोटें लगी हैं उनका प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

पिकअप वाहन बिना इंडिकेटर दिखाए मुड़ी, कार्रवाई कार चालक पर

मिली जानकारी अनुसार कार में सवार चालक सकुशल है, जबकि एक महिला को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिना इंटिकेडर दिए पिकअप वाहन के मुड़ जाने से पीछे से आ रही तेज रफ्तार वाहन को संभलने का मौका नहीं मिला और यह हादसा हो गया। इस हादसे से मजदूरों में अफरा तफरी मच गई थी, जिसे संभाला गया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story