haribhoomi hindi news
महासमुंद जिले के NH-353 पर फिंगेश्वर मोड़ के पास दो बाइकों की जोरदार टक्कर में 2 लोगों की मौत और 2 घायल। पुलिस जांच में जुटी, तेज रफ्तार बताई जा रही वजह।

राहुल भोई-  महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। नेशनल हाईवे 353 पर फिंगेश्वर मोड़ के आगे दो बाइकों की आमने-सामने नहीं बल्कि पीछे से हुई जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, एक बाइक सवार को पीछे से आ रही रफ़्तार से आ रही दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मर दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि, दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे। मौके पर ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं वहीं घायल दो लोगों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही महासमुंद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7