Capsicum Rice: आप अगर रोज-रोज के खाने से बोर हो गए हैं और कुछ नया, टेस्टी और झटपट बनने वाला ट्राई करना चाहते हैं, तो कैप्सिकम राइस आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। यह डिश न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि हेल्दी भी होती है, क्योंकि इसमें ताजी सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है।
कैप्सिकम राइस खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो कम समय में कुछ अच्छा बनाना चाहते हैं। ऑफिस लंच हो या बच्चों का टिफिन, यह रेसिपी हर मौके पर फिट बैठती है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।
कैप्सिकम राइस बनाने के लिए सामग्री
- 2 कप पके हुए चावल
- 1 कप शिमला मिर्च (लाल, हरी, पीली - कटी हुई)
- 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 2 हरी मिर्च (कटी हुई)
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
- नमक स्वादानुसार
- 2 बड़े चम्मच तेल
- हरा धनिया (गार्निश के लिए)
कैप्सिकम राइस बनाने का तरीका
लंच और डिनर के लिए कैप्सिकम राइस परफेक्ट रेसिपी है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले चावल को पकाकर ठंडा कर लें। ध्यान रखें कि चावल खिले-खिले हों, ताकि राइस चिपके नहीं।
एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे, तो हरी मिर्च और प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब कटी हुई शिमला मिर्च डालें और 2-3 मिनट तक हल्का सा पकाएं। ध्यान रखें कि कैप्सिकम ज्यादा न पकाएं, ताकि इसकी कुरकुराहट बनी रहे।
Bhindi Masala: डिनर का मज़ा दोगुना कर देगी भिंडी मसाला, सिर्फ 15 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट डिश
Gulmohar Plantation: होम गार्डन को स्पेशल लुक देगा गुलमोहर प्लांट, इस तरह लगाकर करें देखभाल
मोबाइल से दूरी है ज़रूरी: बच्चों के ज्यादा स्क्रीन टाइम से शुरू हो सकती हैं ये 5 परेशानियां
Lemon Storage Tips: गर्मी में भी नींबू हफ्तेभर तक रहेगा फ्रेश और रसीला! इन तरीकों से करें स्टोर
अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। मसालों को 1 मिनट तक भून लें, जिससे खुशबू आने लगे। अब पके हुए चावल डालें और धीरे-धीरे मिलाएं, ताकि चावल टूटे नहीं। 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
गैस बंद करके ऊपर से हरा धनिया डालें। आपका स्वादिष्ट कैप्सिकम राइस तैयार है। इसे दही या रायते के साथ सर्व करें। कैप्सिकम राइस एक आसान, हेल्दी और स्वादिष्ट रेसिपी है, जिसे आप कभी भी बना सकते हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।










