haribhoomi hindi news
Aloo Patties Recipe: आलू पेटिस एक टेस्टी और हेल्दी स्नैक रेसिपी है। ये स्ट्रीट फूड के तौर पर भी काफी लोकप्रिय है। जानते हैं इसे बनाने की विधि।

Aloo Patties Recipe: अगर आप भी रेस्टोरेंट जैसी कुरकुरी और स्वादिष्ट आलू पेटिस घर पर बनाना चाहते हैं, तो अब यह मुश्किल नहीं रहा। चाय के साथ स्नैक हो या मेहमानों के लिए कुछ खास बनाना हो, आलू पेटिस हर मौके पर फिट बैठता है। इसका क्रिस्पी बाहरी लेयर और अंदर का सॉफ्ट, मसालेदार स्वाद हर किसी का दिल जीत लेता है।

खास बात यह है कि आलू पेटिस बनाने के लिए ज्यादा महंगी सामग्री या लंबा समय नहीं चाहिए। कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके आप घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पा सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी।

आलू पेटिस बनाने के लिए सामग्री

  • 4 उबले आलू (मैश किए हुए)
  • 1/2 कप ब्रेड क्रम्ब्स
  • 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर
  • 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 2 हरी मिर्च (कटी हुई)
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया (कटा हुआ)
  • तेल (शैलो फ्राई के लिए)

आलू पेटिस बनाने का तरीका

टेस्टी आलू पेटिस घर पर तैयार करना ज्यादा मुश्किल नहीं है। इसके लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में उबले और मैश किए हुए आलू लें। इसमें प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करें। यह मिश्रण पेटिस का बेस होगा।

Bhindi Masala: डिनर का मज़ा दोगुना कर देगी भिंडी मसाला, सिर्फ 15 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट डिश

Gulmohar Plantation: होम गार्डन को स्पेशल लुक देगा गुलमोहर प्लांट, इस तरह लगाकर करें देखभाल

मोबाइल से दूरी है ज़रूरी: बच्चों के ज्यादा स्क्रीन टाइम से शुरू हो सकती हैं ये 5 परेशानियां

Lemon Storage Tips: गर्मी में भी नींबू हफ्तेभर तक रहेगा फ्रेश और रसीला! इन तरीकों से करें स्टोर

अब तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से लें और उन्हें गोल या टिक्की जैसा फ्लैट आकार दें। ध्यान रखें कि सभी पेटिस एक समान साइज के हों, ताकि अच्छे से पकें।

अब पेटिस को कॉर्नफ्लोर के घोल में हल्का डुबोकर ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह लपेट लें। इससे पेटिस का बाहरी हिस्सा ज्यादा कुरकुरा बनेगा।

एक पैन में तेल गर्म करें और पेटिस को मध्यम आंच पर शैलो फ्राई करें। दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक पकाएं।

जब पेटिस अच्छे से गोल्डन ब्राउन हो जाएं, तो इन्हें प्लेट में निकाल लें। गरमागरम आलू पेटिस को हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

7