Ghaziabad News: पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा गाजियाबाद के RKGIT कॉलेज में लाइव परफॉर्मेंस दे रही थीं। इसी दौरान एक फैन अचानक मंच पर चढ़ गया। इसके बाद उसने सिंगर को छूने की कोशिश की, जिससे वह काफी डर गई और बाद में उन्होंने शो को बीच में छोड़ दिया। सिंगर के जिस फेन यह हरकत की थी उस पर कॉलेज मैनेजमेंट की तरफ से भी एक्शन लिया गया। इसके बाद रविवार को सुनंदा शर्मा ने इस पूरे मामले की एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी।
मैं भी डर गई थी- सुनंदा शर्मा
सुनंदा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि "कल RKGIT गाजियाबाद कॉलेज में थोड़ी गड़बड़ी हो गई थी। सब डर गए थे, मैं भी डर गई थी।" उन्होंने आगे कहा कि " स्टेज पर मेरा रिएक्शन काफी तेज आया था। जब वह फैन अचानक स्टेज पर चढ़ गया था। हम इसके लिए तैयार नहीं थे।"
फैन को किया माफ
सिंगर सुनंदा शर्मा वीडियो में आगे कहती है कि कॉलेज मैनेजमेंट ने इस मामले में शामिल छात्र के खिलाफ एक्शन लिया है। वह आगे कहती हैं कि हालांकि मैंने मैनेजमेंट से अनुरोध किया था कि वह मामले में थोड़ी नरमी बरते और उसे(फैन) को माफ कर दें। सिंगर आगे कहती हैं कि " कई बार किसी के प्यार जताने का तरीका गलत हो जाता है। मुझे नहीं लगता कि उनका(फैन) इरादा गलत था" सिंगर सुनंदा शर्मा ने इस बात पर ज्यादा जोर दिया कि खुद वह उस फैन को माफ कर चुकी हैं, जो लाइव परफॉर्मेंस के समय पर बिना अनुमति के अचानक मंच पर चढ़ गया था। जिसके बाद सिंगर काफी डर गई और बीच में शो छोड़कर वापस चली आईं थी।
इन गानों से मशहूर हुई थी सिंगर
सुनंदा शर्मा सिंगर के अलावा पंजाबी एक्ट्रेस भी हैं। 'जट्ट यमला', 'जानी तेरा ना' और 'पागल नहीं होना' जैसे उनके कई हिट गाने हैं। इन गानों की वजह से सिंगर को काफी प्रसिद्धि मिली है। इसके अलावा सुनंदा की सोशल मीडिया पर भी काफी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 10 मिलीयन लोग फॉलो करते हैं।










